📅 Friday, 25 September 2026 | 09:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹241,300 • 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
इंदौर

Indore news : मामा के स्थान पर नर्सिंग की परीक्षा देने आया भांजा, केस

📅 06 September 2024, 02:52 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : मामा के स्थान पर नर्सिंग की परीक्षा देने आया भांजा, केस
Indore news : मामा के स्थान पर नर्सिंग की परीक्षा देने आया भांजा, केस

अष्टांग कॉलेज में पकड़ाया, बिहार का है निवासी

इंदौर. अन्नपूर्णा क्षेत्र के लोकमान्य नगर स्थित शासकीय अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय में मामा की जगह बिहार से आया उसका भतीजा परीक्षा देने पहुंच गया। उसने प्रवेश पत्र पर अपना फोटो लगा लिया था।

नर्सिंग काउंसलिंग बोर्ड के आदेश पर केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने कॉलेज के डॉ. अजित पाल चौहान की शिकायत पर शशांक शेखर निवासी सीतामढ़ी के खिलाफ केस दर्ज किया है। चौहान ने बताया कि 28 अगस्त को जब कॉलेज में पर्चा था तो हमारे पर्यवेक्षक ने किशोर गौतम के स्थान पर किसी और के बैठे होने की जानकारी दी। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शशांक शेखर बताया। उसने कबूला कि वह पंजाब से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है।

मामा किशोर गौतम अभी बीमार है, इसलिए मामा ने कहा तो वह यहां आ गया। पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन को रिपोर्ट दर्ज करवाने को कहा। कॉलेज प्रबंधन ने कहा ये हमारी परीक्षा नहीं है, नर्सिंग काउंसलिंग बोर्ड से बात की जाएगी। उस दिन बोर्ड की तरफ से जवाब नहीं मिला। मंगलवार शाम बोर्ड ने कॉलेज प्रबंधन को कहा कि रिपोर्ट दर्ज करवाएं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें