Indore news : अंतर राज्यीय बसें एक सितंबर से नायता मुंडला आईएसबीटी से ही चलेगीं : कलेक्टर आशीष सिंह
📅 18 August 2024, 02:47 AM
•
✍️ sunil paliwal-Anil Bagora
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर. शहर के यातायात व्यवस्था की समीक्षा आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा की गई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री हाउस के पास लेफ्ट टर्न को जल्द ही चौड़ा किया जाएगा।
बिचौली रोड पर बनी रोटरी को भी हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिपलियाहाना लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने की प्रक्रिया चल रही है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि यातायात की दृष्टि से बाधक पाटनीपुरा की रोटरी को भी हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेसीडेंसी की ओर से गीता भवन चौराहे की ओर आने वाले ट्रैफिक को गीता भवन की ओर डाइवर्ट करने के लिए वैकल्पिक मार्ग देखा गया है। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर 2024 के बाद एआईसीटीएसएल सहित सभी अंतर राज्यीय बसों को नायता मुंडला आईएसबीटी बस स्टैंड से ही संचालित किया जाएगा।

📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे