Indore news : अग्रसेन यूथ क्लब ने किया यात्रा का आयोजन
इंदौर. अग्रसेन यूथ क्लब द्वारा एक दिवसीय रिमझिम बारिश के बीच यात्रा आयोजित की. अध्यक्ष रजत गर्ग ने बताया कि रविवार को अग्रसेन यूथ क्लब के 200 परिवार सदस्यों की एक दिवसीय यात्रा का आयोजन किया गया. इसमें बेटमा में नाश्ता और अमका-झमका माता मंदिर में स्वल्पाहार, गंगा महादेव में भुट्टा, ककड़ी, मूंगफली, भजिये, चाय का आनंद उठाया. उसके बाद एक होटल में तंबोला खिलाया गया.
पुरस्कार भी दिए गए एवं भोजन करके इंदौर के लिए प्रस्थान किया गया. इस आयोजन में मार्गदर्शक शरद गोयल, राजेश अग्रवाल, महेंद्र सिंगल, रवि अग्रवाल, कार्यकारिणी सहयोगी सौरभ गोयल एवं ऋतिक बदरुका थे. इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिगल, प्रयोग गर्ग, अतुल गर्ग आदि मौजूद थे। गंगा महादेव में सबने स्नान किया. सचिव प्रतीक गुप्ता ने आभार व्यक्त किया. यात्रा के प्रारंभ में विधायक गोलू शुक्ला ने सबको यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी घोषणा: : 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया : अक्टूबर 2026 के वेतन से मिलेगा नकद लाभ
भारत में 1872 से ही जैन धर्म को हिन्दू धर्म से अलग गिना जाता है- भारत सरकार की जनगणना में 150 सालों से जैनों की अलग गणना
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर की बड़ी कार्रवाई : श्री श्याम फूड एजेंसी की फैक्ट्री तत्काल प्रभाव से बंद कराई