Indore news : चोइथराम अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 8 लोगों के आंखों में इंफेक्शन का मामला
इंदौर. आर्थिक राजधानी इंदौर के चोइथराम हॉस्पिटल में आंखों के ऑपरेशन को लेकर एक कैंप लगाया गया था. उस कैंप में कई लोगों ने आंखों का ऑपरेशन भी करवाया, लेकिन इस दौरान 8 मरीजों की आंखों की रोशनी कैंप में ऑपरेशन करवाने के बाद प्रभावित हुई है.
इस मामले की जानकारी जब इंदौर कलेक्टर सहित अन्य लोग को लगी तो पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. इस मामले में इंदौर जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने टीम गठित कर मामले की जांच करने के आदेश भी दिए हैं.
20 मार्च 2024 को इंदौर के चोइथराम नेत्रालय में कैंप के ऑपरेशन में 79 मरीज के ऑपरेशन हुए थे. इनमें से 08 ऐसे मरीज थे, जिनकी आंखों में ऑपरेशन के बाद इंफेक्शन हुआ और उनकी आंखों की रोशनी भी कम हो गई थी. मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से की गई.
जिसके बाद जिला अंधत्व निवारण प्रभारी ने तुरंत चोइथराम नेत्रालय के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया था. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक इस मामले में टीम गठित कर जांच की जा रही है. पहले भी चोइथराम नेत्रालय में कैंप लगाकर ऑपरेशन हुए हैं, लेकिन ऐसी कोई शिकायत नहीं आई. इस बार क्या कारण रहा है. इस मामले में जांच के लिए टीम को निर्देशित किया है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ द्वारा दिए गए आदेश के पालन में नगर निगम के विनियमित (स्थायी कर्मी) कर्मचारियों को सातवें वेतनमान संशोधित न्यूनतम वेतनमान एवं एरियर का लाभ की मांग
सादगीपूर्ण परंपरा की मिसाल : ब्रह्मलीन पं. सदाशिव जोशी की स्मृति में पालीवाल समाज भवन इंदौर की लिफ्ट हेतु ₹2.50 लाख का सहयोग