📅 Friday, 30 October 2026 | 08:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,151.04 ▲ +552.34 (+0.75%) • निफ्टी 50: 22,936.75 ▲ +186.95 (+0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,900 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
इंदौर

Indore News : अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा 38 वां परिचय सम्मेलन 2 दिवसीय 28 और 29 दिसंबर को द मीरा गार्डन में आयोजित होगा

📅 08 November 2024, 09:42 PM • ✍️ विनोद गोयल • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा 38 वां परिचय सम्मेलन 2 दिवसीय 28 और 29 दिसंबर को द मीरा गार्डन में आयोजित होगा
Indore News : अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा 38 वां परिचय सम्मेलन 2 दिवसीय 28 और 29 दिसंबर को द मीरा गार्डन में आयोजित होगा

● विनोद गोयल की कलम से

इंदौर. अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा हुकुमचंद मार्ग स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह एवं परिचय सम्मेलन मीटिंग का आयोजन किया गया. गोयल ने अपने उदबोधन में कहा की अभिभावकों को सम्बन्ध तय करने के पहले एक दूसरे के बारे में सभी जरूरी जानकारी जरूर से मालूम करना चाहिये. 

समाज मे टूटते रिश्ते चिन्ता का विषय हैं, इस अवसर पर पिछले परिचय सम्मेलन में विशेष सहयोग के लिये विनोद गोयल, प्रवीर बंसल, राजेश अग्रवाल, राजकुमार बंसल, राजेन्द्र गुप्ता, वरिन्दर मित्तल को सम्मानित किया गया. ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग, संचालक शिव जिन्दल, अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया की दीपावली मिलन समारोह में सभी सदस्यों ने तय किया की सभी सदस्य शहर की स्वच्छता को बनाये रखने में सहयोग देंगे एवं यातायात के नियमो का पालन करेंगे.

परिचय सम्मेलन में अभी तक 1026 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई हैं, जिसमे 515 प्रविष्ठियां युवती प्रत्याशियों की है. इसमे से 404 युवतियां इंदौर, मुम्बई, पूना, बेंगलोर, हैदराबाद एवं अन्य शहरों में जॉब कर रही हैं. युवकों में 10 से अधिक प्रत्याशी 1 करोड़ से अधिक के पैकेज में जॉब कर रहे है, इनमे से ज्यादातर विदेश में कार्यरत हैं. युवती प्रत्याशी जो सबसे कम उम्र की है, वो 21 वर्ष की है एवं अधिकतम में कई युवती प्रत्याशी 40 वर्ष से अधिक उम्र की है. युवकों मे कई अविवाहित प्रत्याशी 45 साल से ज्यादा उम्र के है. सभी प्रत्याशियों की प्रविष्टियों को रंगीन कलर मिलन परिचय पुस्तिका में स्थान दिया जा रहा है.

आज की मीटिंग में गोविंद सिंघल, निरंजन गुप्ता, कमलेश चौधरी, शरद गोयल को मिलन संपर्क, परिचय पुस्तिका, भोजन, टेंट आदि समितियों का प्रभारी बनाया गया हैं. महिला सत्र प्रभारी शशि गर्ग, सविता जिन्दल, अनिता एरन, प्राची गर्ग, किरण अग्रवाल, ll पूनम गुप्ता को बनाया गया हैं. कार्यक्रम का संचालन एस.आर. गुप्ता ने किया आभार मनीष मित्तल ने माना.

● Indore News : अग्रवाल वैश्य समाज का 38 वा अखिल भारतीय दो दिवसीय परिचय सम्मेलन आयोजित होगा

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें