📅 Monday, 28 September 2026 | 12:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

indore news : नेत्र शिविर में 300 की जांच : आंखों की सेहत को लेकर समझाई गई बातें

📅 03 February 2024, 12:24 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : नेत्र शिविर में 300 की जांच : आंखों की सेहत को लेकर समझाई गई बातें
indore news : नेत्र शिविर में 300 की जांच : आंखों की सेहत को लेकर समझाई गई बातें

इंदौर :

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्य़ुत वितरण कंपनी ने कार्मिकों की देखभाल एवं बेहतरी के संकल्प के तहत शुक्रवार को पोलोग्राउंड इंदौर स्थित नवीन सभागार में नेत्र शिविर का विशाल आयोजन किया. 

इसमें 300 कर्मचारियों, अधिकारियों की आंखों की जांच की गई. कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर चिकित्सकों की स्वागत निदेशक तकनीकी श्री सचिन तालेवार ने किया. आनंदम नेत्रालय़ के चिकित्सकों एवं तकनीशियनों की टीम ने मोतियाबिंद, रेटिना, कांचबिंदु, तिरछेपन, कार्निया, दृष्टि दोष व आंखों के संबंध में विभिन्न जांचें निःशुल्क की. 

विशेषज्ञ डॉ. सचिन आर्य एवं अन्य ने आंखों की देखभाल, सावधानियां रखने एवं लंबे समय तक आंखों के उत्तम स्वास्थ्य को लेकर सार्थक व्याख्यान दिया. कार्मिकों के प्रश्नों के उत्तर देकर भी चिकित्सकों एवं तकनीशियनों ने जिज्ञासाओं को समाधान किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें