📅 Thursday, 12 November 2026 | 07:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,911.01 ▲ +804.41 (+0.99%) • निफ्टी 50: 25,299.35 ▲ +254.65 (+1.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,220 • 🥈 चांदी (1kg): ₹186,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर नगर निगम कमिश्नर आशीष सिंह की कार्यवाही से निगम कर्मचारियों में आया भूचाल-246 की सेवा समाप्त-7 को किया निलबिंत

📅 25 April 2019, 08:29 PM • ✍️ Auysh Paliwal... ✍ • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर नगर निगम कमिश्नर आशीष सिंह की कार्यवाही से निगम कर्मचारियों में आया भूचाल-246 की सेवा समाप्त-7 को किया निलबिंत
इंदौर नगर निगम कमिश्नर आशीष सिंह की कार्यवाही से निगम कर्मचारियों में आया भूचाल-246 की सेवा समाप्त-7 को किया निलबिंत

● मई 2019 में बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन भुगतान होगा

इंदौर। इंदौर नगर निगम विभाग में लगभग 15 दिनों से रोज चर्चा चल रही थी कि निगम कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही हो सकती है, इसके लिए निगम कमिश्नर ने सभी आला अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि बायोमेट्रिक में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने में कोताई ना बरतें कल इसी का असर यह हुआ कि गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई।

निगमायुक्त आशीष सिंह ने नगर निगम के 7 कर्मचारियों को निलबिंत कर 243 लोगो को सेवा से बर्खास्त कर दिया। यह कार्यवाही बायोमेट्रिक में रजिस्ट्रेशन ना कराने के कारण की गई। इस कार्रवाई से नगर निगम में भूचाल आ गया। कार्रवाई को लेकर नगर निगम का आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि निगम आयुक्त आशीष सिंह द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु रजिस्टेशन नही करने पर 243 अस्थाई दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो (78 उद्यान, 52 जलप्रदाय, 33 झोन कार्यालय, 58 वर्कशाॅप व शेष अन्य विभाग) की सेवा समाप्त एवं 7 स्थाई कर्मचारियो को निलबिंत करते हुए विभागीय जांच संस्थित करने के आदेश जारी किये गये। विदित हो कि विगत कई समय से निगम में कार्यरत समस्त सफाई संरक्षको द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करते हुए, निगम में कार्य किया जा रहा है तथा समस्त सफाई कर्मचारियों का वेतन बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिनो आयुक्त श्री सिंह द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति के संबंध में समस्त विभाग प्रमुख, झोनल अधिकारी व अन्य अधिकारियो की बैठक ली गई थी, जिसमें सफाई कर्मचारियो के अलावा अन्य कर्मचारी जो कि निगम में कार्यरत है, उन्हे भी बायोमेट्रिक मशीन में रजिस्ट्रेशन करते हुए प्रतिदिन की उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिये गये थे, साथ ही ऐसे कर्मचारी जिनके द्वारा बायोमेट्रिक मशीन में रजिस्ट्रेशन नही हुआ है, उन्हे भी समय-सीमा निर्धारित कर बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु नेहरू पार्क स्थिति स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय में उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिये गये थे। किंतु विगत दिनो हुई बैठक में समय सीमा निर्धारण के पश्चात भी कई ऐसे कर्मचारियो द्वारा बायोमेटिक मशीन में रजिस्ट्रेशन हेतु नही उपस्थित हुए ना ही रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस पर आयुक्त श्री सिंह द्वारा सख्ती से कार्यवाही करते हुए, ऐसे 243 अस्थाई दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी (78 उद्यान, 52 जलप्रदाय, 33 झोन कार्यालय, 58 वर्कशाॅप व शेष अन्य विभाग) व 7 स्थाई कर्मचारी जिनके द्वारा बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज कराने हेतु रजिस्ट्रेशन नही किया गया होने से 243 अस्थाई दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की सेवाए समाप्त की गई व 7 स्थाई कर्मचारी को निलबिंत करते हुए विभागीय जांच संस्थित की गई। इसके साथ ही आयुक्त श्री सिंह द्वारा निर्देश दिये कि माह मई 2019 में बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जावेगा।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Ayush Paliwal...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें