📅 Saturday, 10 October 2026 | 11:30 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

INDORE CRIME NEWS : डॉक्टर ने गुरु पूर्णिमा के दिन की शर्मनाक हरकत, FIR दर्ज, डॉक्टर फरार

📅 30 July 2022, 12:12 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
INDORE CRIME NEWS : डॉक्टर ने गुरु पूर्णिमा के दिन की शर्मनाक हरकत, FIR दर्ज, डॉक्टर फरार
INDORE CRIME NEWS : डॉक्टर ने गुरु पूर्णिमा के दिन की शर्मनाक हरकत, FIR दर्ज, डॉक्टर फरार

लेडी डाइटीशियन से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना सपना संगीता रोड स्थित डॉट क्लीनिक की है। यहां डॉक्टर अपने यहां काम करने डाइटीशियन को अक्सर बैड टच करता था। पीड़िता ने जुलाई में क्लीनिक जॉइन किया था। उसने 20 दिन यहां काम किया। इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें की। इससे परेशान होकर उसने डॉक्टर के खिलाफ बुधवार शाम को जूनी इंदौर थाने में FIR दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होते ही डॉक्टर फरार हो गया। पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।

जूनी इंदौर थाने के एसआई दीपक जामोद ने बताया कि सपना-संगीता रोड पर डॉ. राजेश अग्रवाल डॉट क्लीनिक चलाते है। पीड़िता ने जुलाई में ही यहां जॉइन किया था। 4 जुलाई को वह क्लीनिक पहुंची। यहां डॉ. अग्रवाल से मिली। दोनों की आपस में बातचीत हुई। हाथ मिलाने के दौरान डॉक्टर ने बुरी नीयत से उसका हाथ दबा दिया। नौकरी के चलते पीड़िता ने उस वक्त कुछ नहीं कहा। इसके बाद डॉक्टर की हिम्मत बढ़ गई। वह किसी न किसी बहाने डाइटीशियन को बैड टच करने की कोशिश करता रहा।

गुरु पूर्णिमा पर भी की अश्लील हरकत

गुरु पूर्णिमा पर भी डाइटीशियन डॉक्टर के केबिन में पहुंची और पैर छूकर गुरु पूर्णिमा की बधाई दी। उस दौरान डॉक्टर ने उसे पकड़ लिया और शरीर के अंगों को बैड टच करने की कोशिश करने लगा। इसके बाद वह वहां से भागकर अपने केबिन में आ गई। फिर दो दिन तक क्लीनिक नहीं गई। घटना की जानकारी उसने अपने बेटे को दी, जिसके बाद वे बुधवार को थाने पहुंची। जूनी इंदौर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें