Indore City : युवक, युवती में हुई मारपीट,मारपीट के दौरान युवक दूसरी मंजिल से गिरकर हुआ गंभीर घायल
युवक के साथ रहा रही युवती ने मीडिया के सामने स्वीकारा कि दोनों में विवाद के बाद हुई थी मारपीट
इंदौर. मामला बी.के सिंधी कालोनी गली नम्बर 4 का है। यहां मकान नम्बर 2 की दूसरी मंजिल से एक युवक बैक लाइन के चैंबर पर जा गिरा, जब मामले की जानकारी पास रहने वाले फास्ट टुडे अखबार के प्रधान सम्पादक गोपाल कोडवानी को लगी तो वे तुरंत रहवासियों तुषार शादीजा, हिमांशु, नरेंद्र कोडवानी व अन्य को लेकर बेक लाइन पहुंचे और घायल युवक को अपने घर से चद्दर मंगवाकर चद्दर में डालकर बेक लाइन से बाहर निकाला।
कोडवानी ने तुरंत मामले की जानकारी थाना प्रभारी थाना जूनी इंदौर को मोबाइल के माध्यम से दी ओर कोडवानी ने थाना प्रभारी से जल्द पुलिस भेजने ओर एंबुलेंस भेजने का आग्रह किया। कुछ ही देर में डायल 100 पुलिस आ गई। युवक को जब कोडवानी ओर रहवासी बेक लाइन निकालने पहुंचे तो वहां पहले से एक युवती भी बैठी हुई थी, उसके सिर में भी चोट लगी थी।
जब रहवासियों ने युवती से युवक के गिरने की जानकारी ली तो युवती ने बताया कि युवक उसका फ्रेंड है और दोनों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान ही युवक दूसरी मंजिल से गिर गया, युवक शराब पिया हुआ है। युवक से भी रहवासियों ने पूछा तो उसने भी मारपीट की बात बताई। जब एंबुलेंस कुछ देर तक नहीं पहुंची तो उसे मकान मालिक ने जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे एबीपी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। मकान मालिक ने किराएदार की जानकारी थाने पर दी है अथवा नहीं अभी इसका पता नहीं चल सका है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
निगम के जिम्मेदारों को शर्म नहीं : होर्डिंग गिरने से हादसा, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद