📅 Sunday, 06 September 2026 | 05:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 26°C (बारिश)
इंदौर

Heavy Rain Alert in MP : भारी बारिश की चेतावनी : आंधी के साथ पानी का अलर्ट

📅 24 June 2025, 11:59 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Heavy Rain Alert in MP : भारी बारिश की चेतावनी : आंधी के साथ पानी का अलर्ट
Heavy Rain Alert in MP : भारी बारिश की चेतावनी : आंधी के साथ पानी का अलर्ट

इंदौर.

मौसम विभाग(IMD) केे मुताबिक मध्यप्रदेश में बारिस के तीन सिस्टम लो प्रेशर एरिया, चक्रवात और ट्रफ लाइन ने बनाया एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम, ग्वालियर-चंबल, सागर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में रेड तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें आज आपके शहर में कैसी होगी

मध्यप्रदेश में 21 से 26 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

 बिहार की ओर से आए कम दबाव के क्षेत्र का झुकाव शिवपुरी, गुना, अशोकनगर व श्योपुर की ओर अधिक रहा। इस कारण इन जिलों में भारी से भारी बारिश दर्ज की गई है। कहीं-कहीं 5 से 6 इंच तक बारिश दर्ज की गई है। लेकिन ग्वालियर में बारिश का जो पूर्वानुमान जारी किया गया था, उसके हिसाब से बादल नहीं बरसे। शहर सहित जिले में मध्यम बारिश ही दर्ज हो सकी।

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून आज मंगलवार को पूरे प्रदेश में छा गया है। एक लो प्रेशर सिस्टम दक्षिण बिहार की ओर एक्टिव बना हुआ है। साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। वहीं दो ट्रफ लाइन भी मध्यप्रदेश से गुजर रही हैं, इनमें एक राजस्थान से मेघालय की ओर बढ़ रही है, तो वहीं दूसरी उत्तरप्रदेश से गुजरात की ओर जा रही है।

ग्वालियर जिले में भारी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान

अब यह सिस्टम कमजोर पड़ने लगा है। इस कारण ग्वालियर में भारी की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 30 जून तक मानसून ब्रेक पर नहीं जाएगा। लगातार बारिश जारी रहने से तापमान में उछाल आने की संभावना भी नहीं है। लो प्रेशर एरिया, चक्रवात और ट्रफ लाइन मिलकर एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना रहे हैं।

इन जिलों में भारी तो कहीं अतिभारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में अतिभारी बारिश का रेड तो कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उज्जैन, मंदसौर और नीमच में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में IMD का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें राजगढ़, आगर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, रतलाम, श्योपुर कलां और छतरपुर जिले शामिल हैं।

यहां आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

वहीं मुरैना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नर्मदापुरम, बैतूल, सीधी, रीवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, शहडोल, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, हरगा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, और पांढुर्णा जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखा जा सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें