📅 Thursday, 24 September 2026 | 06:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,360 🥈 चांदी (1kg): ₹241,600 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

12 अगस्त को हरियाली अमावस्या और सूर्यग्रहण, 27 को होगा चंद्रग्रहण, इंदौर के पंडितों ने दी जरूरी जानकारी

📅 09 August 2026, 09:56 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
12 अगस्त को हरियाली अमावस्या और सूर्यग्रहण, 27 को होगा चंद्रग्रहण, इंदौर के पंडितों ने दी जरूरी जानकारी
12 अगस्त को हरियाली अमावस्या और सूर्यग्रहण, 27 को होगा चंद्रग्रहण, इंदौर के पंडितों ने दी जरूरी जानकारी

 न सूतक लगेगा और न ही मंदिरों के पट बंद होंगे

इंदौर. अगस्त में आसमान दो अहम खगोलीय घटनाओं का गवाह बनेगा। पहले 12 अगस्त को पूर्ण सूर्यग्रहण और फिर 27-28 अगस्त 2026 की दरमियानी रात को आंशिक चंद्रग्रहण लगेगा। खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने कहा कि यह दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। इसका सीधा असर यह होगा कि हमारे यहां न सूतक लगेगा और न ही मंदिरों के पट बंद होंगे और न पूजा-अर्चना या धार्मिक अनुष्ठानों की दिनचर्या बदलेगी।

शास्त्रों में ग्रहण की मान्यता दिखाई देने से जुड़ी मानी गई है। इसलिए जिन देशों में ग्रहण दिखाई देगा, वहां स्थानीय परंपराओं के अनुसार धार्मिक नियमों का पालन किया जाता है। अगस्त में भारत में दोनों ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण मंदिरों की आरती, अभिषेक, भोग, प्रसाद वितरण और अन्य धार्मिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। श्रद्धालु रोज की तरह दर्शन, पूजा, जप, दान और अन्य धार्मिक कार्य कर सकेंगे।

दुनियाभर में यह रहेगी स्थिति

12 अगस्त 2026 के पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान ग्रीनलैंड, आइसलैंड और स्पेन के कुछ हिस्सों में दिन के समय कुछ मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा। स्पेन और पुर्तगाल के कुछ क्षेत्रों में यह दुर्लभ नजारा सूर्यास्त के समय दिखाई देगा। यूरोप, रूस और उत्तर अटलांटिक क्षेत्र के कई देशों में इसका आंशिक रूप नजर आएगा। वहीं 27-28 अगस्त 2026 का आंशिक चंद्रग्रहण वर्ष के सबसे गहरे चंद्रग्रहणों में माना जा रहा है।

इसमें चंद्रमा का लगभग 93% हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में रहेगा। यह ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप व अटलांटिक क्षेत्र के कई देशों में दिखाई देगा। यही वजह है कि भारत में अदृश्य रहने के बावजूद दोनों ग्रहण दुनियाभर के खगोल वैज्ञानिकों और स्काई वॉचर्स के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। (स्त्रोत : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ग्रहण पोर्टल)

सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

  1. ""एक ही समानता है...पतंग औऱ जिन्दगी मॆं,,,ऊँचाई में हो तब तक...ही "वाह-वाह" होती हैं..."
  2. ""तूफ़ान ज्यादा  हो तो कश्तियां भी डूब जाती है और अहम ज्यादा  हो तो हस्तियां भी डूब जाती है"..!
  3. ""चलो चोरी से रख आते हैं,खुशहाली उनके सिरहाने में, जिन्हें अरसा बीता है,खुलकर मुस्कुराने में""...!
  4. ""टूटी कलम और औरो से जलन, खुद का भाग्य लिखने नहीं देती""...!! 
  5. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!

•┄┅═══❁✿❁● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें