📅 Sunday, 08 November 2026 | 12:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

भारत स्काउट एवं गाइड के 75 वें स्थापना दिवस पर सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता एवं कैंम फायर प्रतियोगिता

📅 13 November 2025, 08:37 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत स्काउट एवं गाइड के 75 वें स्थापना दिवस पर सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता एवं कैंम फायर प्रतियोगिता
भारत स्काउट एवं गाइड के 75 वें स्थापना दिवस पर सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता एवं कैंम फायर प्रतियोगिता

पुलकित पुरोहित

इंदौर. भारत स्काउट एवं गाइड के 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता के अंतर्गत आज दिनांक 13 नवंबर 2025 गुरूवार को भारत स्काउट एवं  गाइड जिला संघ इंदौर परिसर में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता एवं कैंम फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

प्रतियोगिता की शुरुआत सर्वप्रथम स्काउट गाइड प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलन के साथ में शुभारंभ हुआ. सामूहिक प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भारत स्काउट एवं गाइड जिला सघं इंदौर के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र अडसुले जी, इंदौर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री मनोज पटेल जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनिल बागोरा जी ने की, विशेष अतिथि के रूप मे श्री प्रदीप मोठ जी, श्री राजेश नरगेर जी, श्री राकेश पंडित जी उपस्थित हुए. सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में श्री गरिमा विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल, पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हातोद, एंजिल हॉटस एकेडमी, कैलोद पब्लिक स्कूल, सेंट पॉल हाई सेकेंडरी स्कूल, सांदीपनी शासकीय अहिल्या आश्रम क्रमांक 1, विद्यासागर स्कूल, विनर्स एकेडमी के स्काउट गाइड कैडेट्स द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई.

कैंम फायर प्रतियोगिता में कैलोद पब्लिक स्कूल,गरिमा विद्या विहार स्कूल, प्रेरणा पब्लिक स्कूल के स्काउट गाइड केडेटस ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां मंच पर दी. प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक के रूप में श्रीमती स्मिता मतकरी, संयुक्त सचिव श्रीमती वैजयंती गहलोत, श्रीमती ज्योति बाला शर्मा  ने प्रतियोगिता के निर्णय दिए. प्रतियोगिता का संचालन तेजकुमार सिलावट ने किया. इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित स्काटर श्री यश जोशी, श्री अनवर हुसैन खान, मेहुल जायसवाल श्रीमती सोनल शर्मा एवं स्कूल से आए हुए सभी शिक्षक शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें