📅 Sunday, 08 November 2026 | 12:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

पीपल्स इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड 2025 का भव्य आयोजन : चेतना नीलेश तिवारी (जोशी) सम्मानित

📅 04 January 2026, 04:45 PM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पीपल्स इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड 2025 का भव्य आयोजन : चेतना नीलेश तिवारी (जोशी) सम्मानित
पीपल्स इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड 2025 का भव्य आयोजन : चेतना नीलेश तिवारी (जोशी) सम्मानित

इंदौर.

पीपल्स समाचार द्वारा आयोजित पीपल्स इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड 2025 का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल (Rajendra Shukla) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रभावशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया.

यह प्रतिष्ठित सम्मान उन इन्फ्लुएंसर्स को प्रदान किया गया, जिन्होंने अपने कार्य, संदेश और सोशल मीडिया कंटेंट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, प्रेरित किया और समाज के हित में सार्थक योगदान दिया. टॉप इन्फ्लुएंसर श्रेणी में चेतना नीलेश तिवारी (जोशी) Chetna Tiwari (joshi) को मंच साझा करने का गौरव प्राप्त हुआ, उनके प्रेरणादायी कार्य और समाजोपयोगी प्रयासों को विशेष सराहना मिली.

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और समाजसेवियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया. यह सम्मान उन सभी इन्फ्लुएंसर्स के लिए प्रेरणा है, जो सकारात्मक सोच और रचनात्मक कंटेंट के माध्यम से समाज में बदलाव ला रहे हैं.

आपकी इस उपलब्धि पर पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल किरण, पालीवाल सखी, इंदौर मेरी पहचान मीडिया समूह (Paliwal Vani, Paliwal Gaurav, Paliwal Kiran, Paliwal Sakhi, Paliwal news, indoremeripehchan-media group) ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की.

  • बता दे कि : चेतना जोशी इंदौर के सुप्रसिद्व वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मलीन श्री हीरालाल जी जोशी (मामाजी) की पोती एवं श्री गौरीशंकर जी जोशी (ईरोत) बिजनोल की सुपूत्री तथा श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर के संयोजक संतोष जोशी (संटू), श्री ओमप्रकाश जोशी की भतीजी है. 
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें