पालीवाल समाज में कार्तिक जोशी मिल्खा के नाम से प्रसिद्व : इंदौर का बेटा, इंदौर का गौरव : मेरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियाँ
मेरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियाँ...
मेरा पर्सनल बेस्ट-"मेहनत चुप रहती है...लेकिन Results जरूर बोलते हैं...!
"इंदौर का बेटा, इंदौर का गौरव! 4200 KM के ऐतिहासिक सफर के बाद गृह नगर में भव्य सम्मान!"
-
इंदौर. "कारगिल से कन्याकुमारी" तक की 4200 किलोमीटर की ऐतिहासिक एवं चुनौतीपूर्ण दौड़ के दौरान लगातार बड़े-बड़े आयोजनों और कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते अपने ही गृह नगर में ठहरने और दो पल सुकून से बिताने का अवसर तक नहीं मिल पाया। दौड़ पूर्ण होने के पश्चात भी विश्राम की कोई गुंजाइश नहीं रही।
इंदौर के प्रसिद्ध अल्ट्रा-एथलीट कार्तिक जोशी (Kartik Joshi) ने 2 मई 2026 को कारगिल वॉर मेमोरियल से अपनी ऐतिहासिक 'K2K' (कारगिल से कन्याकुमारी) दौड़ शुरू की थी और जुलाई 2026 में लगभग 4,200 किलोमीटर की यह दूरी सफलता पूरी कर इतिहास रच दिया।
कौन है कार्तिक जोशी कोई अमीर घराने का लाड़ला नहीं। कोई सरकारी स्पॉन्सरशिप का चहेता नहीं। कोई विदेशी ट्रेनिंग का धनी नहीं। वो है - एक मध्यम वर्गीय परिवार का आम लड़का जो आज सम्पूर्ण भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है. वो है, इंदौर की गलियों में पला-बढ़ा एक सपनो पर विजय पाने वाला बहुत ही अदम्य साहसी बालक. वो है - उस भारत का प्रतिनिधि, जो चुपचाप महान काम करता है और दुनिया देखती रह जाती है. टीम K2K प्रोजेक्ट कार्तिक के इस अदम्य साहस के साथ मजबूती से खड़ी है.
ऐसे में आज अपने प्रिय इंदौर शहर में दो दिनों के संक्षिप्त प्रवास के दौरान आयोजित इस गरिमामय सम्मान समारोह ने मन को गहरी संतुष्टि और अपार ऊर्जा से भर दिया। इस भावुक अवसर पर मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के बड़े भाई श्री नंदू भैया जी, वरिष्ठ पत्रकार (अग्निबाण) श्री महावीर जैन सर, "आदित की आवाज" के श्री सचिन नीमा जी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के कर-कमलों से कीमती गार्डन में सम्मानित होकर मैं स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित एवं धन्य महसूस कर रहा हूं।
अपनी माटी, अपने शहर और अपनों का यह स्नेह-सम्मान इस लंबी यात्रा की थकान को पल भर में मिटाकर नई ऊर्जा, नया जोश और नया संकल्प भर देता है। यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उन सभी शुभचिंतकों, परिजनों और साथियों का है, जिनके आशीर्वाद से यह सफर आज इस मुकाम तक पहुंचा है।
इंदौर में यह दो दिन बिताने के बाद अब मैं पुनः कई महत्वपूर्ण एवं बड़े आयोजनों में सम्मिलित होने हेतु अपने 7 दिवसीय दौरे पर रवाना होने जा रहा हूं — नई ऊर्जा, नए उत्साह और अपने शहर के आशीर्वाद के साथ। इस अविस्मरणीय क्षण के लिए सभी सम्मानित अतिथियों एवं आयोजकों का हृदय से आभार
दौड़ मेरे लिए केवल एक खेल नहीं, बल्कि पिछले 9 वर्षों से अनुशासन, संघर्ष, समर्पण और लगातार खुद को चुनौती देने की यात्रा रही है। इसी यात्रा में मैंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
1. Comrades Marathon-South Africa
2. World Championship-USA
3. Asian Oceanian Championship
4. India Backyard Ultra Marathon
5. 12-Hour Stadium Run
6. 24-Hour Stadium Run
7. IBA Ultra Running
8. Hit the Beat June Challenge
9. इंदौर से अयोध्या-1,008 KM
10. कारगिल से कन्याकुमारी-4,200 KM
11. Hell Race-Solang Valley, Manali
मुख्य लक्ष्य
तैयारी कैसे करें
1. सप्ताह में 4–6 दिन दौड़ें : ज्यादातर रन आरामदायक गति से करें। हर दिन तेज दौड़ने की जरूरत नहीं है।
2. सप्ताह में 1 दिन तेज ट्रेनिंग करें : जैसे 1 KM के 4–6 तेज रिपीटेशन, बीच में आराम या हल्की जॉगिंग।
3. सप्ताह में 1 दिन Tempo/Threshold रन करें : लगभग 20–30 मिनट ऐसी गति पर दौड़ें जो तेज हो, लेकिन पूरी तरह जान न निकाल दे।
4. सप्ताह में 1 Long Run जरूर करें : धीरे-धीरे 16 से 22 KM तक जाएँ। इससे शरीर लंबे समय तक दौड़ने का आदी होगा।
5. 4:16/km की गति की भी प्रैक्टिस करें : धीरे-धीरे 2–3 KM से शुरू करके 4–6 KM और फिर उससे ज्यादा दूरी तक लक्ष्य गति पर दौड़ने की आदत डालें।
6. Strength Training करें : सप्ताह में 2 दिन स्क्वाट, लंज, कैल्फ रेज, ग्लूट और कोर की एक्सरसाइज करें। इससे पैर मजबूत होंगे और दौड़ने की क्षमता बेहतर होगी।
Recovery भी उतनी ही जरूरी है
खाने-पीने का ध्यान रखें
Race Day पर सबसे बड़ी गलती न करें
15–18 KM के बाद शरीर अच्छा महसूस करे, तब आखिरी किलोमीटरों में गति बढ़ाएँ।
-
पालीवाल समाज में कार्तिक जोशी मिल्खा के नाम से प्रसिद्व
पालीवाल समाज में मिल्खा के नाम से प्रसिद्व श्री कार्तिक ओम जोशी का नाम दिनों-दिन रिकार्ड तोड़ रहा है. छोटी उम्र ओर संघर्षों के दिन में मिलों रिकार्ड दौड़ कर अपने नाम करना वाकई तारीफ ही नहीं सलाम करने को दिल चाहता है. ऐसे होनहार प्रतिभाशाली श्री कार्तिक जोशी का मकसंद एक ही है...,कैसे भी हो मेरे माता-पिता ओर परिवार के साथ प्रदेश का नाम रोशन करना.
जहाँ दिल खुश हो, वहीं ज़िंदगी खूबसूरत लगती है।

-
""जो हम खुशियों से सिखाते हैं,,, उसे हम कभी नहीं भूलते।'' ""...
जहाँ दिल खुश हो, वहीं ज़िंदगी खूबसूरत लगती है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Indore Milk Price : महंगाई का असर इंदौर में दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी