पालीवाल समाज का गौरव दवे … आज पूरे राष्ट्र का गौरव बन गया : अंगदान हेतु 68वें ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण की कल सुबह संभावनाए
माँ अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में मानवता
और सेवा का एक और स्वर्णिम अध्याय
इंदौर. माँ अहिल्या की पावन नगरी इंदौर एक बार पुनः मानवता, संवेदनशीलता और सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करने जा रही है। खजूरी बाजार, इंदौर निवासी 25 वर्षीय युवा श्री गौरव पिता सतीश दवे को दिनांक 13 जुलाई 2026 को गंभीर ब्रेन हेमरेज होने के पश्चात उपचार हेतु राजश्री अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आप फिल्म कास्टिंग कोऑर्डिनेटर थे। उपचार के दौरान अथक प्रयासों के बावजूद चिकित्सकों द्वारा उन्हें संभावित ब्रेन डेथ (Brain Death) घोषित किया गया।
गौरव की बहन वैदही राठी, बहनोई पलकेश राठी और भाई रितिक चावरे द्वारा अंगदान की संभावनाओं को समझकर पिता श्री सतीश एंव माताजी श्रीमती कविता दवे को प्रेरित किया। इन युवा बच्चों के सार्थक प्रयासों से अत्यंत संवेदनशील एवं अंगदान का परोपकारी कार्य मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट के सेवादार जीतू बगानी, संदीपन आर्य एवं लकी खत्री के समन्वय से होने जा रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव दवे का लिवर राजश्री अपोलो हॉस्पिटल में उपचाररत एक जरूरतमंद पुरुष मरीज को प्रत्यारोपित किया जाएगा, जबकि दोनों किडनियाँ चौइथराम हॉस्पिटल में उपचाररत दो अलग-अलग मरीजों को प्रत्यारोपित की जाएँगी। इसके अतिरिक्त हार्ट,लंगस, हार्ट वाल्व, (pancreas) पेनक्रियाज तथा छोटी आंत (Small Intestine) के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर आवंटन प्रक्रिया जारी है। पात्रता एवं तकनीकी अनुकूलता के अनुसार संबंधित संस्थानों को अंग आवंटित किए जाएँगे।
इस संपूर्ण चिकित्सकीय प्रक्रिया में राजश्री अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अभिलाष पिल्लई, डॉ सुशील कुमार जैन, डाॅ अंकुर गुप्ता एवं डॉ. अभि पालीवाल के कुशल मार्गदर्शन में सभी वैधानिक एवं चिकित्सकीय प्रक्रियाएँ निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न की जा रही हैं।
वहीं SOTTO (मध्य प्रदेश शासन) के एप्रोप्रिएट अथॉरिटी डॉ अरविंद घनघेरिया एंव नोडल ऑफिसर डॉ. मनीष पुरोहित के निर्देशन में अंग आवंटन की संपूर्ण प्रक्रिया शुभम वर्मा एवं ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नोएल डिसूजा के समन्वय से निरंतर जारी है, जिससे प्रत्येक अंग का समयबद्ध, पारदर्शी एवं सफल प्रत्यारोपण सुनिश्चित किया जा सके।
यदि समस्त वैधानिक एवं चिकित्सकीय प्रक्रियाएँ नियमानुसार पूर्ण होती हैं तो इंदौर में 68वें ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण संभावित है, जिसके माध्यम से अनेक गंभीर रोगियों को नया जीवन मिलने की आशा है। शेष अधिकृत जानकारी प्राप्त होते ही पृथक रूप से जारी की जाएगी।
!! आप सभी के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग, प्रार्थनाओं एवं मानवता के प्रति समर्पित भाव के लिए हृदय से हार्दिक धन्यवाद !!
सेवा में
मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट, इंदौर
(जन चेतना का विनम्र प्रयास)
जीतू बगानी : ???? 9009009008
कुछ लोग मृत्यु के बाद भी जीवित रहते हैं… क्योंकि उनका हृदय केवल उनके शरीर में नहीं, बल्कि उनके संस्कारों में धड़कता है।
-
"आज माँ अहिल्या की पावन नगरी इंदौर की धरती एक ओर जहाँ एक युवा बेटे को खोने के दुःख से व्यथित है, वहीं दूसरी ओर उसी बेटे ने मानवता के इतिहास में ऐसा स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है, जिसे युगों-युगों तक याद किया जाएगा। स्वर्गीय गौरव दवे… केवल एक नाम नहीं, बल्कि मानवता, सेवा, त्याग और राष्ट्रप्रेम का जीवंत प्रतीक बन गए हैं।"...!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
दो चतुर्थी के कारण दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व 16 सितंबर से शुरू होंगे : सुगंध दशमी 21 को, क्षमावाणी महापर्व 27 सितंबर को होगा
शोक संदेश: पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गणेशलाल पुरोहित (सम्राट) का निधन, अस्थि अंचय शनिवार को