📅 Thursday, 12 November 2026 | 04:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,879.40 ▲ +772.75 (+0.95%) • निफ्टी 50: 25,255.05 ▲ +210.40 (+0.84%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,440 • 🥈 चांदी (1kg): ₹189,100 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में फिर कोरोना विस्फोट : 89 नए संक्रमित मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप

📅 11 July 2020, 01:38 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में फिर कोरोना विस्फोट : 89 नए संक्रमित मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप
इंदौर में फिर कोरोना विस्फोट : 89 नए संक्रमित मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप

इंदौर । 89 नए पॉजिटिव आंकड़े मामले सामने आने से कोरोना संक्रमित वायरस कोविड-19 के मामले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावे अब खोखले साबित सिद्व हो रहे है वही इंदौरवासियों की एक बार फिर चिंताजनक हो गई, प्रशासन को भा राहत की खबर नहीं मिल रही है, इंदौर प्रशासन मेहनत कर रहा है लेकिन जनता की लापरवाही प्रशासन की मेहनत पर पानी फेर रही है। हमने पूर्व में लिखा था कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एकाएक तेज उछाल आने की संभावना दिख रही है, वो सही साबित होती हुई दिखाई दे रही हैं। इंदौर एक फिर धीरे-धीरे कोरोना विस्फोट की ओर तेजगति से आगे बढ़ रहा है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 10 जूलाई 2020 को 89 नए पॉजिटिव आंकड़े मामले सामने आए है। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1438 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 1759 रही। जिनमें से कुल 1652 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 5176 हो गई है। कल तीन व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 261 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 10 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 3956 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 21 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारंटाइन व्यक्तियों की संख्या 4779 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 100702 हो गई हैं। 

इंदौर में फिर कोरोना विस्फोट : 89 नए संक्रमित मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें