शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के युवा श्री अक्षत जोशी (चीनू) का आकस्मिक निधन, अंतिम यात्रा कल
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मलीन श्री अनिरुद्ध जोशी जी का पोता श्री अक्षत (चीनू) पिता अश्विन जी जोशी (ग्राम : धायला) का आज दिनांक 4 सितंबर 2025 को आकस्मिक दुःखद निधन हो जाने से समाज में शोक की लहर छा गई.
जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 5 सितंबर 2025 शुक्रवार को प्रात : 9.30 बजे निज निवास 115 द्वारकाधीश कॉलोनी एयरपोर्ट रोड से प्रस्थान होकर रामबाग मुक्तिधाम जाएगी. आप श्री भवानीशंकर जी दवे (ग्राम. बामन टुंकड़ा) के नाती जी थे. उक्त जानकारी समाजसेवी एवं पत्रकार श्री ओम व्यास (अग्निबाण) ने पालीवाल वाणी को दी.
हम प्रभु श्री चारभुजानाथ जी से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्मा को गोलोक में स्थान एवं रोते बिलखते परिवारजनों को यह असीम वेदना एवं संताप सहन करने की शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें. स्वर्गस्थ आत्मा को पुनश्च शत्... शत्...नमन एवं सादर श्रद्धांजलि. ओम् शांतिः शांतिः शांति :
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज