शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर की मातृशक्ति श्रीमति तुलसा बागोरा का निधन
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर की मातृशक्ति श्रीमती तुलसा बागोरा पति ब्रह्मलीन राधा किशन जी बागोरा (ग्राम. वंशावलियां का गुडा) का कल दिनांक 7 नवंबर 2025 शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 8 नवंबर 2025 शनिवार को दोपहर 12.30 निज निवास 131, गंगानगर एरोड्रम रोड़ इंदौर से पंचकुइयां मुक्तिधाम जाएगी.
आप सर्वश्री हीरालाल बागोरा, बंसीलाल बागोरा की भाभी सा, एवं भेरूलाल बागोरा की काकी सा, विनोद बागोरा की पूज्यनीय माताजी तथा संतोष बागोरा, मल बागोरा, देवीलाल बागोरा की बड़ी माताजी व मांगीलाल बागोरा, जगदीश बागोरा, प्रवीण बागोरा, किशन बागोरा, कैलाश बागोरा, विहाना बागोरा, विश्वराज बागोरा की दादी जी थी. उक्त जानकारी समाजसेवक श्री कृष्णा बागोरा ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज