📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,335.20 ▼ -1,560.50 (-2.11%) • निफ्टी 50: 22,661.90 ▼ -478.60 (-2.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,500 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर के बेटमा के पास कार और अज्ञात वाहन में टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

📅 16 May 2024, 12:38 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर के बेटमा के पास कार और अज्ञात वाहन में टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
इंदौर के बेटमा के पास कार और अज्ञात वाहन में टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

बेटमा के पास अहमदाबाद फोरलेन हाइवे पर हुआ हादसा

इंदौर.

इंदौर के पास बेटमा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर एक कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं. शवों को बेटमा के अस्पताल लाया गया.

दर्दनाक दुर्घटना

इंदौर-अहमदाबाद रोड पर बेटमा के पास सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार-ट्रक की टक्कर में सात से आठ लोगों की मौत की खबर मिली है, दुर्घठना आज रात 10.30 बजे की घटना बताई जा रही है पुलिस मौके पर पहुंच कर शवों को अस्पताल लाया गया. 

सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में 8 लोगों की मौत बताई जा रही है. मृतकों में एक महिला भी शामिल है. शवों को बेटमा के अस्पताल लाया गया है. सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा.

एएसपी इंदौर रुपेश द्विवेदी के अनुसार 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि एक शख्स घायल हुआ है. हादसा बुधवार रात करीब 10.30 बजे होना बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें