इंदौर
पालीवाल समाज गणेश उत्सव में बच्चों ने दिखाई कला
Sunil paliwal...Anil Bagora... ✍️सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा मातृशक्ति का रूझान - तीनों समाज की चहल कदमी
इंदौर। गणेशोत्सव पर्व पर श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में श्री चारभुजानाथ मंदिर, पालीवाल समाज भवन, 42, जूना तुकोगंज इंदौर पर आनंद मेला आयोजित किया। गणेश महोत्सव पर्व पर पालीवाल समाज में पालीवाल महिला मंडल का बोलबाला छाया रहा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठन को लेकर पालीवाल बजरंग मंड़ल के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में सहयोगी के रूप में श्री पालीवाल महिला मंड़ल, पालीवाल रामयाण मंड़ल, माँ शक्ति सेवा मंड़ल के साथ संरक्षक की भूमिका में पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर अपना अहम रोल निभा रहा है। उक्त जानकारी पालीवाल बजरंग मंड़ल ने पालीवाल वाणी को चर्चा के दौरान दी।
मातृशक्तियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य प्रशंसा योग्य
पालीवाल समाज 44 श्रेंणी इंदौर महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा भुरालाल जोशी, उपाध्यक्ष लता पुरोहित के नेतृत्व में मातृशक्तियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य प्रशंसा योग्य है। समाज में काफी दिनों बाद मातृशक्तियों के लिए गणगौर महोत्सव के बाद गणेश महोत्सव पर्व पर समाजजनों को एकत्रित करने में संगठन का प्रयास भी सराहनीय है। तीनों समाज की मातृशक्ति ने समाज में चहल कदमी करते हुए अपने हुनर का शाही अंदाज भी दिखाया...महिला विशेष रूप से मंड़ल में गीता पुरोहित, लीना पालीवाल, मीना दवे, विध्या बागोरा, पुनम पुरोहित, कीर्ति पालीवाल मातृशक्तियों का हौंसला आजमाईश करती रही...आने वाले अतिथियों का भी पूरा ख्याल रखते हुए...पूरे परिवार से आग्रह किया कि समाज के मंड़ल में प्रत्येक परिवार के सदस्य सक्रिय रूप से जूड़कर कार्य करे तो हमें दुसरों के ऊपर निर्भर नहीं रहेगा पड़ेगा। जहां समय की बचत होगी वही हमारा कार्य त्वरित गति से आगे बढ़ेगा।
बड़े प्यार से अलग-अलग मुद्वा में फोटो खिचाने लग गए बच्चें
आज नन्हें-नन्हें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तृति देकर अपनी कला का प्रदर्शन किया...फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जब नन्हें-नन्हें बच्चें चहल-कदमी कर रहे तो परिवार की खुशी देखने लायक थी। झांसी की रानी से लेकर कमांडो की ड्रेस में बच्चे वाकई बहुत सुंदर दिखाई दे रहे थे। जब बच्चों को फोटो के लिए बोला तो सभी बच्चे काफी खुश होते हुए बड़े प्यार से अलग-अलग मुद्वा में फोटो खिचाने लग गए।
पालीवाल समाज 44 श्रेंणी इंदौर महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा भुरालाल जोशी, उपाध्यक्ष लता पुरोहित, सहित गीता पुरोहित, लीना पालीवाल, दमु दवे, पार्वती दवे, नर्मदा जोशी, विध्या बागोरा, भावना बागोरा, सुनीता पालीवाल, मोहनी पुरोहित, प्रभा जोशी, योगिता पुरोहित, विध्या मेहता, वंदना बागोरा, पूर्वी व्यास, रेखा पुरोहित, निशा बागोरा, वैशाली व्यास, अनु पुरोहित, र्कीति पालीवाल, निर्मला पुरोहित, सपना पुरोहित, यामिनी जोशी इत्यादि ने अपना विशेष योगदान दिया। उक्त जानकारी लीना पालीवाल, गीता पुरोहित, सुनीता पालीवाल ने चर्चा के दौरान दी।
▪ हेडीकॉप्ट हाथ से निर्मित :- पूर्वी पिता दिलीप व्यास
▪ बांधनी साड़ी :- लीना पति मनीष पालीवाल
▪ आर्टिफिशियल, साड़ी, पानी पूरी :- अनु पति कपिल पुरोहित
▪ पापड़ी चाट :- रेखा पति भुपेश पुरोहित, वैशाली पति रवि व्यास
▪ हाथों में सुंदर मेहन्दी बनाने में :- श्रीमती मेहता
▪ कोटा साड़ी :- निशा पति संजय बागोरा
▪ सिंडेसिंकट प्योर साड़ी, सूट लेंगीग :- र्कीति पति बीएल पालीवाल, निर्मला पति ओमप्रकाश पुरोहित
▪ आर्टिफिशियल कास्टमेटिक आइटम :- सपना पति उमेश पुरोहित
पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil paliwal...Anil Bagora... ✍️
फोटो :- संगीता जोशी, अनिता व्यास, महेश जोशी, संगीता पालीवाल
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
www.paliwalwani.com
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*