Indore City : भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर एवं जिला शिक्षा अधिकारी का पांच दिवसीय जांच शिविर का आयोजन
पुलकित पुरोहित
इंदौर. दिनांक 10 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक जिला मुख्यालय 186, नेताजी सुभाष मार्ग इंदौर पर आयोजित किया. कैंप का शुभारंभ भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर के जिलासंघ अध्यक्ष श्री भूपेंद्र अडसुरे, जिला सचिव श्री दिलीप मेहता, श्री अनिल बागोरा, आजीवन सदस्य प्रतिनिधि श्री प्रदीप मोठ, श्री विजय मोहिते, शिविर संचालक श्री भूपेंद्र गज्जर, सहायक शिविर संचालक श्री प्रमोद गंगराड़े, श्री राजेंद्र लश्करी, श्री राजेश नरगेर, श्रीमती वैजयंती गहलोत द्वारा शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं प्रार्थना के साथ किया गया स शिविर में नियम,प्रतिज्ञा, सिद्धांत, आदर्श वाक्य, प्रार्थना, ध्वजगीत, बाँया हाथ मिलाना, स्काउट बेज, स्काउट ध्वज, विश्व स्काउट गाइड ध्वज, आंदोलन का ज्ञान, इत्यादि विषयों का प्रशिक्षण देकर टेस्ट लिया गया.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक