📅 Monday, 28 September 2026 | 01:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

डॉ. अर्पण जैन को अभिनेता आशुतोष राणा, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने किया सम्मानित

📅 26 July 2023, 11:05 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
डॉ. अर्पण जैन को अभिनेता आशुतोष राणा, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने किया सम्मानित
डॉ. अर्पण जैन को अभिनेता आशुतोष राणा, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने किया सम्मानित

इन्दौर :

देशभर में हिन्दी भाषा का प्रसार करने वाले, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मातृभाषा डॉट कॉम के संस्थापक-सम्पादक डॉ. अर्पण जैन ’अविचल’ को मंगलवार को रवीन्द्र भवन, भोपाल में साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार 2020 से मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, विशिष्ट आतिथ्य सुप्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा, एवं संस्कृति मंत्रालय के संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया।

ज्ञात हो कि नारद मुनि पुरस्कार में शासन द्वारा एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है। डॉ. अर्पण जैन को यह पुरस्कार मातृभाषा डॉट कॉम के लिए प्राप्त हुआ है। विगत सात वर्षों से हिन्दी के रचनाकारों का लेखन मातृभाषा डॉट कॉम पर प्रकाशित किया जा रहा है, जिससे लगभग तीन हज़ार से अधिक लेखक व 20 लाख से अधिक पाठक जुड़े हैं। अंतरताने के संपादकीय मण्डल में इन्दौर से शिखा जैन, दिल्ली से भावना शर्मा सहित आगरा से गणतंत्र ओजस्वी जुड़े हैं।

अब तक श्री जैन के प्रयासों से 22 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर अन्य भाषाओं से हिन्दी में परिवर्तित करवाए जा चुके हैं। डॉ. जैन के पुरस्कृत होने पर सुप्रसिद्ध कहानीकार डॉ. कृष्णा अग्निहोत्री, हिन्दी गौरव राजकुमार कुम्भज, साहित्यकार दामोदर खड़से, इन्दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी,  मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रघुवंशी, श्रीमन्नारायण चारी विराट एवं प्रदेश इकाइयों सहित सैंकड़ो सुधीजन ने शुभकामनाएँ देकर हौंसला बढ़ाया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें