📅 Wednesday, 23 September 2026 | 05:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,720 🥈 चांदी (1kg): ₹253,700 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
देश-विदेश

इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की एक दोस्त सहित तीन महिलाओं की हत्या

📅 12 December 2022, 11:55 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की एक दोस्त सहित तीन महिलाओं की हत्या
इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की एक दोस्त सहित तीन महिलाओं की हत्या

इटली : इटली की राजधानी रोम में रविवार शाम एक बार में एक बंदूकधारी द्वारा गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इतालवी मीडिया के हवाले से बताया कि रोम के एक बार में एक अपार्टमेंट ब्लॉक के निवासियों की बैठक चल रही थी, बैठक के दौरान एक व्यक्ति बंदूक लेकर वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया है।

मरने वालों में इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की एक दोस्त सहित तीन महिलाएं हैं। मेलोनी ने रविवार शाम इंस्टाग्राम पर पीड़ितों में से एक निकोलेटा गोलिसानो के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। मेलोनी ने तस्वीर के साथ लिखा, “मेरे लिए वह हमेशा इसी तरह खूबसूरत और खुश रहेंगी। उनका इस तरह मरना ठीक नहीं है।

पीएम मेलोनी ने कहा कि जिस शूटिंग रेंज से संदिग्ध ने हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक ली थी, उसे बंद कर दिया गया है और अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक 57 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे शहर के फिदीन जिले में एक बार में आयोजित बैठक में गोली मारने के बाद अन्य लोगों द्वारा दबोच लिया गया था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने राय न्यूज को बताया कि संदिग्ध एक स्थानीय व्यक्ति था जिसका रेजिडेंट्स एसोसिएशन के साथ कई बार विवाद हुआ था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें