बलूचिस्तान में राजनीतिक रैली में आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत
बलूचिस्तान.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में राजनीतिक रैली के दौरान आत्मघाती हमला हुआ। इसमें हमलावर समेत 11 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलूचिस्तान के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को क्वेटा में एक राष्ट्रवादी नेता की पुण्यतिथि पर एक स्टेडियम में रैली का आयोजन किया गया था। इसमें बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) के सैकड़ों सदस्य इकट्ठा हुए थे।
स्टेडियम के पार्किंग क्षेत्र में हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी अतहर रशीद ने बताया कि पुलिस विस्फोट की जांच कर रही है। यह एक आत्मघाती बम विस्फोट है।
इससे पहले मंगलवार को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक अर्धसैनिक अड्डे पर भी एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया। इसमें बारह लोग मारे गए। इसमें जिनमें छह सुरक्षाकर्मी और छह हमलावर शामिल थे। क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख सज्जाद खान ने बताया कि हमला सुबह-सुबह बन्नू शहर में शुरू हुआ।
एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सैन्य बेस की चारदीवारी में टक्कर मार दी। इसके बाद हमलावर परिसर में घुसने में सफल हो गए। हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच 12 घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुझसे बहुत बड़ी भूल हुई…” ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत पर लुटनिक का यह विवादित और भ्रामक बयान
प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी का साहसिक निर्णय से त्रिशूली घाटी के एक स्कूल में 1,643 मौजूद बच्चों की जान बचाई