📅 Monday, 28 September 2026 | 08:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

American : अमेरिका से फिलहाल टला शटडाउन का खतरा : 1981 के बाद से 14 बार शटडाउन हो चुका

📅 01 October 2023, 01:49 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
American : अमेरिका से फिलहाल टला शटडाउन का खतरा : 1981 के बाद से 14 बार शटडाउन हो चुका
American : अमेरिका से फिलहाल टला शटडाउन का खतरा : 1981 के बाद से 14 बार शटडाउन हो चुका

वाशिंगटन :

अमेरिकी सीनेट (American Senate) में फंडिंग बिल (funding bill) पास होने से जो बाइडेन की सरकार (Joe Biden’s Government) ने बड़ी राहत की सांस (Relief) ली है।

अमेरिका में 1 अक्टूबर से शटडाउन (Shutdown in America from October 1) की नौबत आ गई थी। ऐसे में अमेरिका की ज्यादातर फेडरल एजेंसियां और विभाग काम करना बंद कर देते और कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी दे दी जाती। जिन कर्मचारियों को सेवा में रखा भी जाता उन्हें भी वेतन ना मिल पाता। सीनेट ने 45 दिनों के लिए फंडिंग बिल को मंजूरी दे दी है। ऐसे में 17 नवंबर तक के लिए यह खतरा टल गया है।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में समझौता निधि उपाय बिल को 335-91 के मतांतर से पारित कर दिया। ज्यादातर सांसदों ने इस बिल का समर्थन किया वहीं 90 डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन सांसदों ने इसका विरोध भी किया। अब इस बिल को उच्च सदन में भेज दिया गया है। हालांकि यहां इसका पास होना तय है क्योंकि इस सदन में सत्तारूढ़ डेमोक्रैट्स का बहुमत है। इस बिल के पास होने पर जो बाइडेन सरकार को कामकाज चलाने के लिए 45 दिन का फंड मिल जाएगा।

खर्च में कटौती की मांग रिपब्लिकन कर रहे थे

रिपब्लिकन और डेमोक्रैट्स में फंडिंग को लेकर विवाद की वजह से ही शटडाउन की नौबत आ गई थी। हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी जब खर्च में कटौती वाली मांग से पीछे हटे तो यह बिल पारित हो गया। डेमोक्रैट्स का आरोप है कि रिपब्लिकन अमेरिका में शटडाउन का खतरा बढ़ा रहे हैं। बिल पास होने के बाद भी डेमोक्रैट्स के लिए चिंता की बात यह है कि स्पीकर केविन मैकार्थी ने यूक्रेन को दी जाने वाली मदद में बड़ी कटौती की है। बता दें कि जो बाइडेन के पास बिल को पास कराने के लिए 30 सितंबर को आधी रात तक का समय ही था। हालांकि इससे तीन घंटे पहले बिल पास हो गया।

अमेरिका में 1981 के बाद से 14 बार शटडाउन हो चुका

बता दें कि अमेरिका की फेडरल सरकार में वित्त वर्ष 30 सितंबर तक का होता है। ऐसे में नए वित्त वर्ष में कामकाज के लिए फंड काआवंटन जरूरी होता है। अगर सदन में समय से फंडिंग बिल पास नहीं होता है तो सरकार के कामकाज ठप हो जाते हैं। इस बार सांसदों में फंड पर सहमति नहीं बन रही है। हालांकि अमेरिका के लिए यह कोई नई बात नहीं है। अमेरिका में 1981 के बाद से 14 बार शटडाउन हो चुका है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें