📅 Monday, 28 September 2026 | 10:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमले का एक शर्मनाक मामला : गालियां देकर थप्पड़ भी मारे

📅 26 August 2022, 11:04 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमले का एक शर्मनाक मामला : गालियां देकर थप्पड़ भी मारे
भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमले का एक शर्मनाक मामला : गालियां देकर थप्पड़ भी मारे

अमेरिका : भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमले का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। अमेरिकन-मेक्सिन महिला भारतीय मूल की महिलाओं के साथ ना सिर्फ बदसलूकी की, उन्हें गालियां देकर मारपीट भी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

भारतीय महिलाओं पर हमले का शर्मनाक मामला टेक्सास का है। ये घटना बुधवार रात की डलास की पार्किंग की बताई जा ही है। इसका वीडियो वायरल भी हो रहा है। दरअसल, भारतीय मूल की चार महिलाएं टेक्सास की सड़कों पर घूम रही थीं। तभी अमेरिकन-मेक्सिन महिला भारतीय महिलाओं को गालियां देने लगी। आरोपी महिला ने भारतीय महिलाओं को 'I hate you Indians' गालियां भी दी। भारतीय महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो वो मारपीट भी करने लगी। आरोपी महिला ने भारतीय महिला को थप्पड़ भी जड़े। भारतीय महिलाओं ने पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अमेरिकन-मेक्सिन महिला की बदतमीजी का वीडियो वायरल हो रहा है।

आरोपी महिला गिरफ्तार :  भारतीय महिलाओं ने मारपीट के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उस पर जुर्माना भी लगाया गया है। पुलिस ने इसको लेकर बयान भी जारी किया है। बयान के मुताबिक, महिला की पहचान एस्मेराल्डा अप्टन के तौर पर की गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें