📅 Sunday, 06 September 2026 | 08:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
स्वास्थ्य

Health tips : कब्ज से होती है पेट में मरोड़?, सुबह खाली पेट खा लें भीगा हुआ ये ड्राई फ्रूट, टॉयलेट में बैठते ही साफ हो जाएंगी आंत

📅 28 November 2023, 12:38 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Health tips : कब्ज से होती है पेट में मरोड़?, सुबह खाली पेट खा लें भीगा हुआ ये ड्राई फ्रूट, टॉयलेट में बैठते ही साफ हो जाएंगी आंत
Health tips : कब्ज से होती है पेट में मरोड़?, सुबह खाली पेट खा लें भीगा हुआ ये ड्राई फ्रूट, टॉयलेट में बैठते ही साफ हो जाएंगी आंत

कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे पीड़ित होने पर शख्स का खाना-पीना, उठना-बैठना सब दुभर हो जाता है। आप जो कुछ भी खाते-पीते हैं, वह ठीक ढंग से पच नहीं पाता है जिससे आपको मल त्यागने में परेशानी होती है और इस तरह धीरे-धीरे आंतों में गंदगी जमा होने लगती है। वहीं, ये गंदगी कई और बीमारियों का कारण भी बन सकती है।

कब्ज होने पर आपको पेट फूलना, पेट में मरोड़, असहनीय दर्द, गैस, एसिडिटी, उल्टी, मतली, आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आप अपने खानपान में कुछ खास चीजों को शामिल कर कब्ज की समस्या से तेजी से राहत पा सकते हैं। इन्हीं चीजों में से एक है भीगे हुए छुहारे। आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये मेवा शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाने में मदद करता है। वहीं, कब्ज में के लिए खासकर छुहारे को बेहद फायदेमंद बताया गया है।

कैसे करें सेवन?

इसके लिए एक मुट्ठी छुहारे को रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। इससे आपको तेजी से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

कैसे पहुंचाते हैं फायदा?

  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, छुहारे को भिगोकर रखने से इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा अधिक बढ़ जाती है। वहीं, फाइबर पाचन को बढ़ावा देने में असरदार है। फाइबर से भरपूर चीजों को खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, इससे खाना अधिक तेजी से पचता है और मल त्यागने में आसानी होती है।
  • छुहारे शरीर में पानी की मात्रा को भी बढ़ावा देता है। वहीं, फाइबर और पानी की मात्रा का सही होना बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है, इससे मल मुलायम बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
  • इन सब के अलावा भीगे हुए छुहारे में रफेज की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो भी कब्ज दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।
  • और भी हैं कई फायदे

  • कब्ज की परेशानी दूर करने से अलग भीगे हुए छुहारे आपको और भी कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। छुहारे में ब्रेन बूस्टिंग गुण होते हैं।
  • इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस की मात्रा हड्डियों को मजबूती देने में मदद करते हैं।
  • इन सब के अलावा फाइबर की अच्छी मात्रा होने के चलते छुहारे तेजी से वेट लॉस में भी मददगार साबित हो सकते हैं।
  • Note : आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें