📅 Sunday, 06 September 2026 | 08:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
स्वास्थ्य

कच्चे केले का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

📅 09 July 2022, 08:50 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कच्चे केले का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे
कच्चे केले का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

Raw Banana Benefits : कच्चे केले का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. कच्चे केले में कई सारे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं.जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. बल्ड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए कच्चे केले का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है. वहीं कच्चे केले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पेट के लिए भी फायदेमंद होता है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि कच्चा केला खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं. चलिए जानते हैं. कच्चे केले का सेवन करने के फायदे.

हार्ट को स्वस्थ बनाएं रखने में फायदेमंद

हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कच्चे केले का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है. कच्चे केले में पोटैशियम की बहुत अच्छी मात्रा होती है. जो ब्लड प्रेशर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. साथ ही ये हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. इसलिए आप कच्चे केले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में

पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए कच्चा केले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.कच्चे केले में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. साथ ही कब्ज और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.

वजन कम  करने में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए कच्चे केले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. कच्चे केला में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है. जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है.

हड्डियां मजबूत होती हैं

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कच्चा केला बहुत फायदेमंद होता है. कच्चे केले में कैल्शियम मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. paliwalwani.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें