शराब रखने और जुआ खेलने के आरोप में भाजपा विधायक गिरफ्तार
📅 02 July 2021, 01:29 PM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
गुजरात में भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी और 25 अन्य को पंचमहल जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को जुआ खेलने और शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।
सोलंकी राज्य के खेड़ा जिले के मातर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक राजदीप सिंह जडेजा ने बताया कि पंचमहल पुलिस ने जिले के पावागढ़ कस्बे के निकट एक रिजॉर्ट में बृहस्पतिवार रात छापेमारी की और विधायक को 25 अन्य लोगों के साथ पकड़ लिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने सोलंकी और 25 अन्य को जुआ खेलते हुए पाया। हमने उनके पास से शराब की बोतलें भी बरामद कीं। आगे की जांच जारी है।’’
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →