📅 Saturday, 05 September 2026 | 04:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▼ -54.97 (-0.07%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▼ -16.70 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,655 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 23°C (बारिश)
दिल्ली

राहुल-अखिलेश दिल्ली में गिरफ्तार : समर्थकों का कई जिलों में गुस्सा फूट पड़ा : मध्य प्रदेश में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

📅 21 July 2026, 09:26 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राहुल-अखिलेश दिल्ली में गिरफ्तार : समर्थकों का कई जिलों में गुस्सा फूट पड़ा : मध्य प्रदेश में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
राहुल-अखिलेश दिल्ली में गिरफ्तार : समर्थकों का कई जिलों में गुस्सा फूट पड़ा : मध्य प्रदेश में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

दिल्ली

दिल्ली में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की गिरफ्तारी की वजह से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस साथ आती दिख रही है. राष्ट्रीय नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ यूपी के कई जिलों में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है. 

  • राहुल के साथ प्रियांका गांधी और कांग्रेस के कई नेता शामिल थे. इसके अलावा अखिलेश यादव भी उनका साथ देने पहुंच गए. हालांकि, उसके बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. लेकिन अचानक बात बिगड़ गई और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत अखिलेश यादव को पुलिस उठा ले गई है. लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि राहुल गांधी का ये प्रदर्शन प्लान के तहत हुआ है, जिसके लिए उन्होंने मास्टरप्लान बनाया था. 
  • राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद राज्यसभा में डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी का बयान आया है. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी देश के लिए शहादत देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे और इंदिरा गांधी के पोते हैं, लेकिन उन्हें वह सरकार गिरफ्तार कर रही है, जो 1942 में अंग्रेजों का साथ दे रही थी.’ प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया है कि देश का युवा सड़कों पर पिट रहा है और उसकी आवाज़ उठाने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिंसक तरीके से गिरफ्तार किया जा रहा है. प्रमोद तिवारी ने कहा है कि दीवार पर लिखी इबारत साफ दिख रही है कि मोदी सरकार का अंत निकट है.

    इस कार्रवाई के विरोध में सपा के तमाम बड़े नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने के लिए सीधे उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंच गए. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और वरिष्ठ नेता राजपाल कश्यप के नेतृत्व में हुआ. कार्यकर्ताओं ने उग्र होते हुए विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की और राज्य सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अचानक बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के विधानसभा पहुंचने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

    इटावा में भी विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं. सपा चीफ की गिरफ्तारी के विरोध में यहां पार्टी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए हैं.  इटावा के शास्त्री चौराहे पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं. इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव कर रहे हैं.

    दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा से लेकर राजभवन तक मोर्चा खोल दिया है- विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राजभवन के सामने धरने पर बैठे हैं. कांग्रेस ने पूरे प्रदेश के जिला और ब्लॉक स्तर पर भी प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं. जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश है और कांग्रेस इसका पूरे प्रदेश में विरोध करेगी.

    पटवारी ने कहा : जब तक राहुल गांधी की रिहाई नहीं हो जाती और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा. पूरे मध्य प्रदेश के हर जिले और हर ब्लॉक में आंदोलन शुरू हो चुका है. जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम रातभर धरने पर बैठे रहेंगे.

  • इस प्रोटेस्ट में सभी छात्र 20 जुलाई 2026 को मार्च निकालने वाले थे. 
  • राहुल गांधी रात तीन बजे पीएम आवास के पास धरने पर बैठे थे. 
  • राहुल गांधी एंड कंपनी ने पीएम, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. 
  • राहुल गांधी से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे थे. 
  • फिर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और मल्लिकार्जुन खरगे समेत सभी नेताओं को पुलिस ने उठा लिया.
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें