📅 Monday, 28 September 2026 | 12:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में शामिल होने के लिए दीपावली पर अयोध्या जा सकते हैं...

📅 08 September 2021, 09:47 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में शामिल होने के लिए दीपावली पर अयोध्या जा सकते हैं...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में शामिल होने के लिए दीपावली पर अयोध्या जा सकते हैं...

नई दिल्ली. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री का दौरा अहम माना जा रहा है. पीएम के अयोध्या दौरे में कुछ और कार्यक्रम होंगे. संभवतः पीएम, दीपोत्सव के दिन ही अयोध्या में रहेंगे. मिली जानकारी के अनुसार दीपोत्सव के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और यूपी सरकार के काबीना मंत्री शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली में अयोध्या  जा सकते हैं. माना जा रहा है कि वह हर साल आयोजित होने वाले दीपोत्सव के कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पीएम के अयोध्या पहुंचने की तारीख क्या है. इस बार दीपावली 4 नवंबर 2021 को है और दीपोत्सव का कार्यक्रम धनतेरस से यानी 2 नवंबर 2021 को शुरू होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम, धनतेरस के दिन ही अयोध्या आएंगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें