📅 Sunday, 06 September 2026 | 07:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
दिल्ली

ओपेक का बड़ा फैसला : एक और झटका, 20 लाख बैरल की कटौती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर होगा असर!

📅 06 October 2022, 01:12 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ओपेक का बड़ा फैसला : एक और झटका, 20 लाख बैरल की कटौती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर होगा असर!
ओपेक का बड़ा फैसला : एक और झटका, 20 लाख बैरल की कटौती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर होगा असर!

नई दिल्ली : तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक और सहयोगियों (ओपेक प्लस) ने कीमतों में तेजी लाने के लिए कच्चे तेल के उत्पादन में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। यह कदम संघर्ष कर रही वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक और झटका होगा। 

कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद ओपेक गठजोड़ के वियना मुख्यालय में ऊर्जा मंत्रियों की पहली आमने-सामने की बैठक में नवंबर से उत्पादन में प्रतिदिन 20 लाख बैरल की कटौती करने का फैसला किया गया। 

इससे पहले ओपेक प्लस ने पिछले महीने उत्पादन में सांकेतिक कटौती की थी। हालांकि, महामारी के दौरान उत्पादन में बड़ी कटौती की गई थी लेकिन पिछले कुछ माह से निर्यातक देश उत्पादन में बड़ी कटौती से बच रहे थे। ओपेक प्लस ने बयान में कहा कि यह फैसला वैश्विक आर्थिक और कच्चे तेल के बाजार परिदृश्य में अनिश्चितता को देखते हुए लिया गया है। 

हालांकि, उत्पादन में कटौती से तेल के दाम और उससे बनने वाले पेट्रोल की कीमत पर विशेष असर नहीं पड़ेगा क्योंकि ओपेक प्लस के सदस्य पहले ही समूह द्वारा तय किए गए 'कोटा' को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें