📅 Saturday, 05 September 2026 | 07:07 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▼ -54.97 (-0.07%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▼ -16.70 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,665 🥈 चांदी (1kg): ₹249,900 🌧️ इंदौर: 22°C (बारिश)
दिल्ली

ओमिक्रोन का कहर : दिल्ली सीएम श्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव

📅 04 January 2022, 11:05 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ओमिक्रोन का कहर : दिल्ली सीएम श्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव
ओमिक्रोन का कहर : दिल्ली सीएम श्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली : ओमिक्रोन के बढ़ते कहर के बीच एक के बाद फिल्म कलाकार के साथ-साथ राजनेताओं को भी अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस बेहद तेज गति के साथ फैलता जा रहा है. मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. उन्होंने मंगलवार की सुबह खुद ट्वीट कर लोगों को इसकी जानकारी दी है. उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने आपको घर के अंदर ही क्वारंटीन कर लिया है. उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने को भी कहा. मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में रैली की थी. इसके एक दिन बाद आए रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा- ’मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. मैंने अपने आपको घर के अंदर क्वारंटीन कर लिया है. पिछले कुछ दिनों के दौरान जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वे खुद को आइसोलेट हो जाएं और अपनी जांच करवा लें.’

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें