लोकसभा सचिवालय निदेशक श्री धर्म सिंह सामाजिक न्याय एवं बाल अधिकार संरक्षण परिषद् के केंद्रीय प्रभारी नियुक्त
नई दिल्ली. सामाजिक न्याय एवं बाल अधिकार संरक्षण परिषद् के केंद्रीय चेयरमैन श्री करुणेश पांडेय ने लोक सभा सचिवालय, संसद भवन नई दिल्ली के निदेशक श्री धर्म सिंह को परिषद् का केंद्रीय प्रभारी नियुक्त किया है. उक्त जानकारी परिषद् के चेयरमैन करुणेश पांडेय ने पालीवाल वाणी को दी.
श्री धर्म सिंह ने परिषद् का आभार जताते हुए कहा की परिषद् द्वारा दी गई, जिम्मेदारी को बखूबी निभाया जाएगा. सभी को समानता का अधिकार मिले, इसके लिए कार्य करेंगे साथ ही हमारा प्रथम प्रयास बाल श्रम व बाल अपराध को रोकना है. प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में बाल अधिकार साक्षरता का प्रसार करना तथा बाल अधिकारों के लिए उपलब्ध सुरक्षा प्रावधानों के लिए प्रकाशन, मीडिया, सेमिनार व अन्य साधनों के जरिए जागरुकता फैलाने पर जोर दिया जाएगा.
समाज में समानता की स्थापना का प्रयास करेंगे. जिससे सभी व्यक्तियों को समान अवसर व अधिकार मिल सके. सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना और समाज में वंचित वर्गों की मदद करना भी हमारी प्राथमिकता में होगा साथ ही परिषद के माध्यम से अन्याय को चुनौती देकर और विविधता को महत्व देकर एक न्यायपूर्ण समाज को बढ़ावा दिया जाएगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
₹60 से ₹70 प्रति किलो तक पहुंची कीमत : सिर्फ ₹35 किलो मिलेगा प्याज : मंहगाई ने तोड़ी जनता की कमर गरीबों का प्याज हुआ गरीबों से दूर