📅 Saturday, 12 September 2026 | 12:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ☁️ उज्जैन: 28°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

Indian Railways : वरिष्ठ नागरिकों को ये बड़ी सौगात देने जा रहा रेलवे...!

📅 07 February 2023, 01:33 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indian Railways : वरिष्ठ नागरिकों को ये बड़ी सौगात देने जा रहा रेलवे...!
Indian Railways : वरिष्ठ नागरिकों को ये बड़ी सौगात देने जा रहा रेलवे...!

वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र सरकार की तरफ से जल्द ही बड़ा तोहफा मिलने वाला है. रेलवे किराए में वरिष्ठ नागरिकों को जो छूट मिलती थी, वह जल्द बहाल हो सकती है. दरअसल कोविड महामारी के दौरान खराब वित्तीय हालत को देखते हुए रेलवे ने तीन श्रेणियों को छोड़कर सभी के किराए में रियायत बंद कर दी थी, इनमें वरिष्ठ नागरिक भी हैं.

महामारी से पहले 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को 50 फीसदी की छूट मिलती थी. अब कोविड-19 का खतरा कम होने और देश में अन्य सभी तरह की गतिविधियों के पूरी तरह सामान्य होने के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों को ये राहत नहीं बहाल की गई थी.

अश्विनी वैष्णव ने कही ये बात

इस बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य सभा में एक लिखित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रेलवे जल्द ही सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट को बहाल कर सकता है. उन्होंने राज्यसभा को बताया कि भारतीय रेलवे ने 2019-20 में यात्री टिकटों पर 59,837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी, जो यात्रा करने वाले हर शख्स के लिए लगभग 53 फीसदी की औसत रियायत है.

रेलवे बोर्ड ने बताया कि वो वरिष्ठ नागरिकों के किराए में रियायत देने का प्लान बना रहा है. रेलवे इस मामले पर अभी विचार कर रहा है, लेकिन इसके नियमों में कुछ बदलाव कर सकता है. फिलहाल इसके लिए स्थायी समिति इस पर विचार कर रही है. वरिष्ठ नागरिकों को कम से कम स्लीपर और 3 एसी रियायत की समीक्षा करने की सलाह दी है.

सीनियर सिटीजन को रेलवे टिकट पर छूट बहाल की जानी चाहिए

वहीं संसदीय पैनल ने भी सिफारिश की है कि सीनियर सिटीजन को रेलवे टिकट पर छूट बहाल की जानी चाहिए. दूसरी ओर, अनारक्षित जनरल टिकट की बुकिंग के लिए रेलवे ने एक स्पेशल ऐप लॉन्च किया है. अब टिकट लेने के लिए यात्रियों को लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी. टिकट काउंटर कम संख्या कम होने के कारण कई बार यात्रियों को लंबी लाइनों में घंटों खड़े रहना पड़ता है. अब यह परेशानी खत्म हो गई है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें