ICSE ISC Time Table 2023 : आईसीएसई और आईएससी परीक्षा का टाइम टेबल जारी : वेबसाइट cisce.org पर टाइम टेबल डाउनलोड
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने ICSE और ISC टाइम टेबल 2023 जारी कर दिया है। कक्षा 10 और 12 की परीक्षा का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जारी किया गया है। छात्र इस वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10 या आईसीएसई परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी और 29 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। परीक्षा की अवधि हर दिन 2 घंटे है और कुछ दिन परीक्षा सुबह 11 बजे और कुछ दिन सुबह 9 बजे से शुरू होगी। ICSE परीक्षा अंग्रेजी के पेपर I से शुरू होगी और जीव विज्ञान के पेपर 3 के साथ समाप्त होगी।
कक्षा 12 या ISC परीक्षा 13 फरवरी, 2023 से अंग्रेजी के पेपर I के साथ शुरू होगी। परीक्षा की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है और अधिकांश दिनों में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। दोपहर 1:45 बजे छात्रों को पेपर बांट दिया जाएगा।
ICSE ISC Time Table 2023 ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
ICSE Exam schedule
CISCE Exam schedule
बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के संचालन के दौरान कोविड-19 के खिलाफ सभी सावधानियां बरतेगा।
ये खबर भी पढ़े :
Ladli Laxmi Yojana Registration : खुशखबरी ! आपकी बेटी को मिलेंगे 1 लाख 43 हजार रुपये; ऐसे अप्लाई करें
Glowing Skin Tips : दमकती त्वचा? तो इस तरह बनाएं नमक से फेस मास्क
Mole on the palm : हथेली पर तिल का क्या है महत्व, जानें क्या कहता है आपका भाग्य
एक ही गोत्र में शादी इन 10 कारणों से नहीं हो सकती : आइए जानते हैं
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!