Gold and Silver : सोना हुआ सस्ता, चांदी में 1010 रुपये की गिरावट
वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के चलते आज सोमवार, 25 अप्रैल 2022 को सोने की कीमतों में गिरावट रही. सोने के भाव में आज प्रति 10 ग्राम 316 रुपये की गिरावट आई. इसके चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 51,872 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,188 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
चांदी में भी गिरावट
दिल्ली सराफा बाजार में आज चांदी के भाव में भी गिरावट रही. इसकी कीमत में 1,010 रुपये की गिरावट रही. इसके चलते दिल्ली सराफा बाजार में आज चांदी के भाव प्रति किलोग्राम 65,443 रुपये रह गयी. पिछले कारोबारी सत्र में यह 66,453 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,921 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी मामूली गिरावट के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा, “सोमवार को कॉमेक्स पर सोने की हाजिर कीमत 1,921 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. यूएस फेड से रेट में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी और यूएस बॉन्ड यील्ड में तेजी की उम्मीद से सोने की कीमतों में गिरावट आई.
(इनपुट-पीटीआई)
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त - 'ग्राहक की गलती नहीं तो बैंक देगा पूरा पैसा, मोबाइल तोड़ो और बचो'
एक नवंबर को रामलीला मैदान में लाखों की भीड़ में ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से बर्खास्त करने की घोषणा राहुल गांधी करेंगे
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!