📅 Friday, 30 October 2026 | 06:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹186,100 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Goa Medical : सोनाली फोगाट के शरीर पर मिले चोट के 46 निशान : बड़ा खुलासा

📅 01 September 2022, 01:39 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Goa Medical : सोनाली फोगाट के शरीर पर मिले चोट के 46 निशान : बड़ा खुलासा
Goa Medical : सोनाली फोगाट के शरीर पर मिले चोट के 46 निशान : बड़ा खुलासा

नई दिल्ली : सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के 46 निशान मिले हैं. गोवा मेडिकल (Goa Medical) से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं. गौर करने वाली बात यह है कि जब सोनाली की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाया गया था तो शरीर पर किसी भी चोट न होने की बात कही गई थी. ऐसे में पूरे मामले की जांच पर भी शक मंडराने लगा है.

फॉरेंसिक से जुड़े डॉक्टर्स को इस बात का शक है कि सोनाली ने ECSTASY का कंसप्शन किया था. गोवा मेडिकल से जुड़े डॉक्टर्स ने सोनाली फोगाट का METABOLITIES TEST करने के लिए सलाह दी थी. लेकिन जरूरी इक्विपमेंट नहीं होने के चलते ये टेस्ट नही हो सका था. ये विसरा का काफी बड़ा टेस्ट होता और इस केस से जुड़ी सच्चाई जानने में काफी मदद मिल सकती थी. बताते चलें कि यदि कोई व्यक्ति एक्स्टसी ड्रग लेता है, तो डांस या अन्य फिजिकल एक्टिविटी के दौरान उसका शरीर खतरनाक रूप से गर्म हो सकता है, जिससे मसल्स फट सकती हैं. किडनी, लीवर और दिल को नुकसान पहुंच सकता है, यहां तक कि मौत भी हो सकती है. एक्स्टसी के उपयोग से दौरा पड़ सकता है, ब्रेन में सूजन हो सकती है, ब्रेन डैमेज भी हो सकता है.

इसके अलावा गोवा पुलिस सुधीर सांगवान के पासपोर्ट की भी जांच कर रही है. गोवा पुलिस उस जगह भी जाएगी जहां सुधीर के पासपोर्ट का वेरिफिकेशन हुआ था. अगर पासपोर्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी नजर आती है तो गोवा पुलिस IPC के सेक्शन 467 के तहत सुधीर सांगवान के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज कर सकती है.

इससे पहले सोनाली फोगट की मौते के कुछ दिनों बाद उनके भतीजे ने दावा किया था कि सुधीर पाल सांगवान ने पहले भी उन्हें (सोनाली फोगाट) जहर देने की कोशिश की थी. यह भी आरोप लगाया था कि सांगवान की नजर सोनाली फोगाट की संपत्ति पर थी. सुधीर काफी समय से सोनाली को ड्रग्स देने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने यह भी कहा कि सुधीर सांगवान ने सोनाली के गुरुग्राम फार्महाउस पर कब्जा कर लिया था और उसे अपने नाम कर लिया था. साथ ही दावा किया कि सोनाली के परिवार को उनकी गोवा यात्रा के बारे में पता नहीं था. परिजनों ने बताया कि सोनाली को पहले चंडीगढ़ और फिर गुरुग्राम ले जाया गया, जहां से उसने गोवा के लिए फ्लाइट पकड़ी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें