📅 Saturday, 05 September 2026 | 10:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
दिल्ली

गर्मी में Electricity Bill से हो गए हैं परेशान! घर ले आएं Usha का ये Fan

📅 30 April 2022, 01:11 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गर्मी में Electricity Bill से हो गए हैं परेशान! घर ले आएं Usha का ये Fan
गर्मी में Electricity Bill से हो गए हैं परेशान! घर ले आएं Usha का ये Fan

नई दिल्ली : गर्मियां आने के साथ ही कई राज्‍यों का तापमान 40 डिग्री से ज्‍यादा पहुंच गया है, इसलिए सीलिंग फैन्स में निवेश करने का बि‍लकुल सही समय है, जो खूबसूरत दिखने के साथ ही दमदार प्रदर्शन का भी वादा करते हों. इस जरूरत को पूरा करने वाला पंखा अब आ गया है और इसका नाम है ‘हीलियस’. इन पंखों को ऊषा इंटरनेशनल ने हाल ही में पेश किया है. हीलियस खूबसूरती और अत्‍याधुनिक तकनीक का एक आकर्षक कॉम्बिनेशन है.

हीलियस फैन्स में एबीएस ब्‍लेड्स और बीएलडीसी मोटर लगी हुई है, जिनके कारण यह बिना आवाज के चलते हैं और बिजली की काफी बचत करते हैं. गर्मियों के दौरान यह फैन्स उन लोगों के लिए बिल्‍कुल सही पसंद होंगे, जो कि बेहतरीन प्रदर्शन के साथ-साथ प्रीमियम फिनिश वाले शानदार इंटिग्रेटेड डिजाइन की तलाश में हैं.

Usha Heleous Fans Price In India

यह पंखा 3 प्री-कॉन्फिगर्ड मोड्स- नैचुरल, स्‍लीप और नॉर्मल और कहीं से भी पॉइंट करने वाले आरएफ रिमोट के साथ आता है, जो इसे चलाना सुविधाजनक बनाते हैं. इस पंखे की हाई टॉर्क वाली बीएलडीसी मोटर बिजली की खपत को 50% तक कम करती है, केवल 43 वाट बिजली का इस्‍तेमाल करते हुए काफी ऊर्जा बचाती है, यह स्पीड पर कंट्रोल और विश्‍वसनीयता में सुधार लाती है. इस मोटर पर 4 साल की वारंटी मिलती है. Usha Heleous Fans की कीमत 9,890 रुपये है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें