📅 Saturday, 05 September 2026 | 05:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▼ -54.97 (-0.07%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▼ -16.70 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,655 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 23°C (बारिश)
दिल्ली

भारी बारिश के बीच चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला

📅 21 July 2026, 03:26 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारी बारिश के बीच चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला
भारी बारिश के बीच चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला

देहरादून. प्रदेश भर में लगातार हो रही भारी वर्षा और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़कों के बंद होने से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए एहतियातन चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार यात्रा मार्गों पर पहले से मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों, रैन बसेरों और होल्डिंग पॉइंट्स पर ठहराया गया है।

प्रशासन ने कहा है कि जब तक यात्रा मार्ग पूरी तरह साफ और सुरक्षित नहीं हो जाते, तब तक श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों से यात्रियों तक सटीक और समयबद्ध जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केवल एक एहतियाती उपाय के रूप में लिया गया है। जैसे ही मौसम साफ होगा और मार्ग की परिस्थितियां सामान्य होंगी, यात्रा का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देंने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें