📅 Sunday, 06 September 2026 | 05:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 22°C (आंशिक बादल)
दिल्ली

Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा का दिल्ली में

📅 05 July 2023, 03:45 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा का दिल्ली में
Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा का दिल्ली में

दिल्ली :

  • दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन के रामलीला मैदान में बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (dhirendra krishna shastri) का कथा वाचन होगा. इसमें दिव्य दरबार, कलश यात्रा और हवन का भी आयोजन किया जा रहा है. यह कथा रामलीला मैदान में 6 से 8 जुलाई 2023तक होगी. 

  • गुरुवार 6 जुलाई 2023 को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मौजूद रहेंगे. इसके अगले दिन शुक्रवार 7 जुलाई 2023 को हवन और दिव्य दरबार होगा. वहीं, शनिवार 8 जुलाई 2023 को होने वाले महा दर्शन में भी वो शामिल रहेंगे. जिसमें तकरीबन 70 से 80 हजार लोगों के आने का दावा किया जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दिल्ली समेत आसपास के तमाम इलाकों के लोग यहां पर पहुंच रहे हैं. 

    आयोजन वाली जगह पर दो पंडाल बनाए गए हैं. इसमें से एक दिव्य दरबार होगा. यहां पर पंडित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मौजूद रहेंगे. वहीं दूसरा पंडाल ठीक बगल में होगा. यहां पर बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए जा रहे हैं. जहां हवन का भी आयोजन करने की व्यवस्था भी की जा रही है. इस दौरान भक्त स्क्रीन पर सब कुछ लाइव देख पाएंगे. सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस के दो हजार कर्मी मौजूद रहेंगे. 

    कार्यक्रम का आयोजन तिनका का सहारा नाम की एक ट्रस्ट कर रही है. आयोजन समिति के कुशल गुप्ता (Kushal Gupta) ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि आने वाले 70 हजार लोगों के रहने से लेकर खाने तक का इंतजाम किया जाएगा. हमारे किचन में सबके लिए खाना बनेगा और हर जरूरत की चीज का ध्यान रखा जाएगा. 

    वहीं कमेटी हेड रवि गुप्ता (Ravi Gupta) ने एबीपी से बात करते हुए बताया कि जितने लोग आए हम उनका स्वागत करते हैं. हम सभी चीज का ध्यान रख रहे हैं ताकि कोई परेशान न हो. 

     

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें