📅 Saturday, 12 September 2026 | 07:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▲ +17.56 (+0.02%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -33.40 (-0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,230 🥈 चांदी (1kg): ₹218,100 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
दिल्ली

कथक नृत्य से बनाई अन्वेषा ने देश में नई पहचान

📅 18 August 2019, 10:53 PM ✍️ paliwalwani news...✍️ ⏱️ 7 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कथक नृत्य से बनाई अन्वेषा ने देश में नई  पहचान
कथक नृत्य से बनाई अन्वेषा ने देश में नई पहचान

नई दिल्ली । कवि, साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा (पुरोहित) ने पालीवाल वाणी को बताया कि समाज में रहकर देश-विदेश में कई प्रतिभाएं कड़ी मेहनत से तैयार होती है। आज देश में कई बच्चियाँ अपनी कला से पहचान बना रही है। बेटियाँ-बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। आज हम आपको देश की उस बाल प्रतिभा से परिचय करा रहे हैं, जिन्होंने छोटी सी उम्र में कथक नृत्य के माध्यम से संपूर्ण देश में नई पहचान स्थापित कराई।
नई दिल्ली की अन्वेषा नन्हीं सी बाल नृत्यांगना है, जो कथक नृत्य करती है तो दर्शक दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं। अन्वेषा के पिता आनन्द मोहन एक एमएनसी में वरिष्ठ प्रबंधक है। माँ स्निग्धा साधारण गृहिणी हैं। 17 दिसंबर 2009 को जन्मी अन्वेषा ने बाल्यकाल से ही दिल्ली की कथक नृत्यशाला से कथक का प्रशिक्षण लिया। अन्वेषा केन्द्रीय विद्यालय सादिक नगर नई दिल्ली में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत है। उन्होंने अपने गुरु पंडित कृष्ण मोहन महाराज जो बिरजू महाराज के भाई है उनसे कथक सीखा।

अन्वेषा ने शिवजंलि नृत्य अकादमी दिल्ली में कथक नृत्य सीखना शुरू किया

मात्र तीन साल की उम्र में ही अन्वेषा ने शिवजंलि नृत्य अकादमी दिल्ली में कथक नृत्य सीखना शुरू किया था। चार साल की उम्र में उसने समारोह में स्टेज प्रदर्शन करना शुरू किया। पाँच साल की उम्र में वह अर्ध शास्त्रीय और शास्त्रीय नृत्य करने लगी। छह साल की उम्र में उसने एकल प्रदर्शन शुरू किया। और नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया।

छोटी बच्ची ने 90 से अधिक पुरस्कार जीते

पिछले तीन वर्षों से वह दिल्ली एन सी आर और उत्तर भारत मे कई नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है। अब तक वह जूनियर डांस प्रतियोगिता में 90 से अधिक पुरस्कार जीत चुकी है। उनके पास हर नृत्य प्रतियोगिता में शीर्ष तीन पर आने का रिकॉर्ड है। नन्हीं प्रतिभा अन्वेषा को अब तक कई पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है।

जिनमें प्रमुख है :- वूमेन ऑफ विजडम पुरस्कार 2019, आमिर सत्या आइकन एचीवर्स प्रतिभाशाली बच्चे की श्रेणी के लिए एशिया पुरस्कार 2019, रास बनारस, बनारस हिंदू विश्विद्यालय, उदित कला साधक सम्मान से नवाजा गया। जस्ट डांस इंडिया पानीपत-हरियाणा डांस चेम्पियनशिप, फरीदाबाद शोबिन डांस चेम्पियन जींद, दिल्ली डांस दरबार दिल्ली, गुरुकुल नृत्य प्रतियोगिता दिल्ली, गंधर्व संगीत महाविद्यालय गाजियाबाद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता, संस्कृति प्रतिभा उत्सव, नोएडा, डांसिंग चेम्प जयपुर, नृत्यंजलि इंटरनेशनल डांस चेम्पियनशिप दिल्ली, स्वर सागर इंस्टिट्यूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स द्वारा आयोजित यूपी राज्य प्रदर्शन कला प्रतियोगिता, थिरक डांस चेम्पियनशिप नोएडा डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स डांस चेम्पियनशिप यूपी, नृत्य महोत्सव फरीदाबाद, सतयुग दर्शन कला केन्द्र नृत्य प्रतियोगिता फरीदाबाद, ए आई पीए नृत्य प्रतियोगिता नोएडा, संगम कला संस्थान दिल्ली द्वारा स्वर अलंकार नृत्य प्रतियोगिता में सम्मानित, राग विराग शैक्षणिक और सांस्कृतिक समाज दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता दिल्ली डांस चेम्पियनशिप, भारत की प्रतिभा नृत्य प्रतियोगिता नोएडा, विद्यालयों में आयोजित नृत्य प्रतियोगिताओं में हमेशा अन्वेषा अव्वल आती है।

कथक नृत्य को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रसिद्ध बनाना चाहती है-अन्वेषा

अन्वेषा ने टी वी रियलिटी शो डांसिंग स्टार में भी भाग लिया। जो सूर्य सिनेमा पर प्रसारित हुआ। वह अभी भी तीन टीवी रियलिटी शो कर रही है। जो आने वाले महीनों में प्रसारित होगे। अन्वेषा का कहना है कि वह कथक नृत्य को अंतराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रसिद्ध बनाना चाहती है दुनिया को भारतीय शास्त्री नृत्य के बारे में अधिक से अधिक जानकारी मिले इस हेतु प्रयास करती रहूँगी।

लेखक :- कवि, साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा (पुरोहित)
98, पुरोहित कुटी, श्रीराम कॉलोनी, भवानीमंडी, जिला झालावाड, राजस्थान

पालीवाल वाणी ब्यूरो से...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें