📅 Friday, 09 October 2026 | 01:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,399.11 ▼ -239.59 (-0.33%) • निफ्टी 50: 22,498.95 ▼ -104.15 (-0.46%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अपराध

Khargone : कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे पर दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

📅 25 January 2024, 11:28 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Khargone : कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे पर दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
Khargone : कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे पर दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

खरगोन: जिले के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बेटा अपने दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। जिसके आरोप में पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। खरगोन कोतवाली के प्रभारी के अनुसार विवाहित महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकाश पटेल को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शिकायत के मुताबिक करीब एक हफ्ते पहले उसने अपने दोस्त की पत्नी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी खरगोन के नूतन नगर इलाके में किराए के मकान में रहता था। महिला की शिकायत पर प्रकाश के विरुद्ध जबरन घर मे घुसने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

विवाहित प्रकाश पटेल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सिलदार पटेल का पुत्र हैं। सिलदार पटेल पूर्व में जिला पंचायत खरगोन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे फिलहाल मोगरगांव के सरपंच हैं। सिलदार पटेल पूर्व उप-मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुभाष यादव के करीबी रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें