अपराध

पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहित महिला ने गले में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Paliwalwani
पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहित महिला ने गले में फांसी लगाकर की आत्महत्या
पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहित महिला ने गले में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बगहा :

बगहा नगर थाना क्षेत्र के महीपुर भतौड़ा गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहित महिला ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। बता दें कि बगहा नगर थाने की पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी ने बताया की पति पर दूसरे महिला के साथ संदेह को लेकर विवाहिता ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है।

वही महिला के पति समेत उसके ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इधर पुलिस ने महिला के मायका वाले को इसकी सूचना दे दी है। लेकिन अभी तक मयका पक्ष से कोई भी नहीं पहुंचा है। इस मामले में पुलिस को आवेदन भी प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस आवेदन का इंतजार कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मृतिका कस्तूरी देवी साठी थाना क्षेत्र के हरनहीया गांव निवासी फुलेना राय की पुत्री है। जिसकी शादी महिपुर भतौड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 03 निवासी योगेंद्र राय के पुत्र मंतोष कुमार से 1 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य था। 

लेकिन कुछ ही दिनों बाद पति पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। धीरे-धीरे बाद विवाद तक पहुंचने लगी। पड़ोसी मुन्ना कुमार और पंचायत के सरपंच रवि राज ने बताया कि मंतोष का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था। जिसे लेकर रोज दोनों के बीच आपस मे लड़ाई होती थी। महिला 3 बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी थी। इधर शनिवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसे लेकर शनिवार की रात महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मंतोष कुमार बिजली मिस्त्री है, वह देर सवेर घर आता था। 

शनिवार की रात मंतोष घर पहुंचा तो महिला को फांसी पर झूलते हुए देखा। जिसके बाद घर छोड़कर फरार हो गया। इधर तो उसके परिजन भी घर छोड़ कर फरार हो गए। पड़ोसियों ने खाली पड़े घर को देखा तो पता चला कि महिला मृत पड़ी हुई है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News