📅 Thursday, 08 October 2026 | 01:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,700 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अपराध

बिहार : सिगरेट लाने से मना किया तो 8 साल के मासूम के सर में दागी गोली

📅 08 January 2025, 12:03 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बिहार : सिगरेट लाने से मना किया तो 8 साल के मासूम के सर में दागी गोली
बिहार : सिगरेट लाने से मना किया तो 8 साल के मासूम के सर में दागी गोली

Munger News:के मुंगेर जिले में एक आठ साल के लड़के को इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उसने एक शख्स के लिए सिगरेट खरीदने से इनकार कर दिया था। घटना रविवार दोपहर गोविंदपुर गांव के धरहरा थाना क्षेत्र में हुई। लड़का अपने घर के पास आग जलाकर खुद को गर्म कर रहा था, तभी एक स्थानीय युवक उसके पास आया और उसे दुकान से सिगरेट लाने के लिए कहा।

परिजनों ने लड़के को खून से लथपथ पाया

इस पर जब लड़के ने हवाला देते हुए सिगरेट लाने से मना कर दिया, तो नीतीश ने कथित तौर पर पिस्तौल निकाली और लड़के के माथे में गोली मार दी और मौके से भाग गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और लड़के को खून से लथपथ पाया।

गांव के लोगों की मदद से उसे धरहरा सीएचसी ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में मुंगेर सदर अस्पताल के डॉक्टर अनुराग ने कहा कि गोली लड़के के माथे में नाक के पास लगी थी।

पुलिस ने गोली का खोखा बरामद किया

उन्होंने पुष्टि की कि लड़के की हालत गंभीर है और उसे तत्काल स्पेशल केयर की जरूरत है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी राजेश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और गोली का खोखा बरामद किया।

डीएसपी कुमार ने बताया कि गोविंदपुर गांव निवासी नीतीश कुमार गोली चलाने के बाद फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और वो पहले से ही एक और मामले में वांटेट है। उसे गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है, जबकि बच्चा अभी भी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। आगे की जांच जारी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें