📅 Monday, 28 September 2026 | 02:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अपराध

जेल से बाहर आते ही कर दी 5 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार

📅 19 August 2023, 11:00 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जेल से बाहर आते ही कर दी 5 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार
जेल से बाहर आते ही कर दी 5 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार

सतना: जिले में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ आरोपी ने दरिंदगी की हद पार कर दी। गंभीर हालत में पीड़िता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, उसकी स्थिती नाजूक होने के कारण उसे रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।

जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत करीब शाम 5:00 बजे एक भिक्षा मांगने वाली नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया। नाबालिग बच्ची भीक्षा मांग रही थी। तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगग ले गया और उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। परिजनों को जब बच्ची नहीं मिली तो चारों तरफ ढूंढने लगे। कुछ देर बाद जगतदेव तालाब के पास लहूलुहान हालत में बच्ची पड़ी हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाबालिग बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत नाजूक होने के कारण रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम राकेश वर्मा बताया जा रहा है। इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी इसके पहले भी रेप के मामले में 10 साल की सजा काट चुका है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें