📅 Tuesday, 29 September 2026 | 03:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अपराध

बेटी के मनपसंद विवाह करने से नाराज सास ने दामाद को जिंदा जलाया

📅 12 July 2023, 09:56 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेटी के मनपसंद विवाह करने से नाराज सास ने दामाद को जिंदा जलाया
बेटी के मनपसंद विवाह करने से नाराज सास ने दामाद को जिंदा जलाया

वैशाली :

  • बिहार में एक सास ने दामाद को जिंदा जला दिया जिसके बाद दामाद बुरी तरह झुलस गया और अस्पताल में मौत की जंग लड़ रहा है। हैरान कर देने वाला मामला वैशाली जिले का है। यहां बेटी के प्रेम विवाह से नाराज ने सांस ने खौफनाक कदम उठाया। पीड़ित का इलाज पटना पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। दामाद को उसकी पत्नी ने फोन कर बुलाया था।

  • पीड़ित दामाद का नाम विकास कुमार है। वह मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का रहने वाला है। विकास ने पिछले साल नेहा कुमार से प्रेम विवाह किया था। बेटी की शादी से उसकी मां खुश नहीं थी। सास दामाद के काले रंग से नाराज थी। विवाह के एक साल से ज्यादा होने के बाद भी बेटी के पति को स्वीकार नहीं किया। नेहा और विकास का जीवन सही चल रहा था। शादी के बाद वह ससुराल जाती थी। इस बीच जब वह गर्भवती हुई तो मायके में आकर रहने लगी। जबकि विकास उसे घर ले जाना चाहता था।

    पीड़ित दामाद ने बताया कि वह पत्नी को मायके छोड़ने के लिए अपनी मां और पिता के साथ गया था। उसके ससुराल वालों ने अभद्र व्यवहार कर भगा दिया। जिसके बाद वह अपने घर लौट आया। तब उसकी पत्नी ने उसो फोन कर बुलाया। जब वह ससुराल गया तो सास ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। विकास 75 प्रतिशत तक जल चुका है।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें