📅 Friday, 09 October 2026 | 10:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,318.60 ▲ +725.36 (+1.01%) • निफ्टी 50: 22,494.55 ▲ +262.75 (+1.18%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
चित्तौड़गढ़

सर्व ब्राह्मण समाज ने मृत्यु भोज पर प्रतिबंध करने का लिया संकल्प

📅 05 June 2020, 06:57 PM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सर्व ब्राह्मण समाज ने मृत्यु भोज पर प्रतिबंध करने का लिया संकल्प
सर्व ब्राह्मण समाज ने मृत्यु भोज पर प्रतिबंध करने का लिया संकल्प

चित्तौड़गढ़। सर्व ब्राह्मण समाज चित्तौड़गढ पंचवटी में स्थित हनुमान जी मंदिर के परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मृत्यु भोज बंद करने के संकल्प के साथ सांसद सीपी जोशी जी के आतिथ्य तथा सर्व ब्राह्मण समाज के मुख्य पदाधिकारियों के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज में फैली कई कुरीतियों के कारण समाज पिछड़ रहा हैं। इन्हीं कुरीतियों में फैली मृत्यु भोज कुप्रथा एक अभिशाप बन गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी समाज तथा रिश्तेदारों के डर तथा शर्म के कारण शोक संतप्त परिवार सक्षम नहीं होने के बाद भी कर्ज लेकर या अपनी जगह जमीन बेचकर पूरे समाज तथा रिश्तेदारों को ग्यारहवीं, बारहवीं तथा तेरहवीं कर भोजन कराता है और बाद में वह कई वर्षों तक कर्ज उतारने में लगा रहता हैं।

● आप भी मौजूद थे...

इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी जी ने मौजूद समाज जनों को मृत्यु भोज नहीं करने के लिए संकल्पबद्ध किया। इस मौके पर सर्वश्री रघु शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष तरुण गौड़, परशुराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच, परशुराम सेना संयोजक पीनू मेनारिया, रवि मेनारिया, रोहित शर्मा, कमलेश शर्मा, परशुराम सेना महिला जिलाध्यक्षा इंदिरा सुखवाल, सांस्कृतिक मंत्री अरुणा सुखवाल, उमा शर्मा प्रवक्ता, सरस्वती शर्मा, सुखवाल समाज अध्यक्ष किशन लाल सुखवाल सभी ने इस कुप्रथा को बंद करने का आह्वान किया। श्री ख्याली लाल सुखवाल, घनश्याम सुखवाल, चेतन कोड, चेतन गौड़, राशमी, मातृकुंडिया तथा अन्य आसपास के गांवों से पधारे कई गणमान्य समाजजन, मीडियाकर्मी गोपाल चतुर्वेदी, राजेश जोशी, श्यामसुंदर सुखवाल आदि उपस्थित थे। सभी ने इस कुप्रथा का विरोध करते हुए मृत्यु भोज नहीं करने का संकल्प लिया।

सर्व ब्राह्मण समाज ने मृत्यु भोज पर प्रतिबंध करने का लिया संकल्प

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें