📅 Thursday, 24 September 2026 | 07:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,150 🥈 चांदी (1kg): ₹241,200 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
छत्तीसगढ़

छात्रा ने जीभ काटकर भोलेनाथ को चढ़ाई : दो दिन तक भक्ति में लीन हूं

📅 31 December 2024, 12:30 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
छात्रा ने जीभ काटकर भोलेनाथ को चढ़ाई : दो दिन तक भक्ति में लीन हूं
छात्रा ने जीभ काटकर भोलेनाथ को चढ़ाई : दो दिन तक भक्ति में लीन हूं

छत्तीसगढ़.

सक्ती. छत्तीसगढ़ के सक्ती अंधभक्ति की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 11 वीं कक्षा की छात्रा ने शंकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए अपनी जीभ काटकर भगवान को अर्पित कर दी.

घटना के बाद छात्रा लहूलुहान हालत में मंदिर में मौजूद है. बताया जा रहा है कि जीभ काटने के बाद छात्रा ने मंदिर में खुद को बंद कर लिया है और साधना में लीन हो गई है. इस घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. यह पूरा मामला फ़ोगरम चौकी क्षेत्र के देवरघटा गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने कागज पर एक संदेश लिखा है जिसमें उसने कहा है कि वह दो दिन बाद खुद बाहर आ जाएगी. साथ ही उसने किसी को भी मंदिर में शोर गुल ओर अंदर नहीं आने की चेतावनी दी है. साथ ही उसने लिखा है कि अगर कोई अंदर आया तो खुद को मार डालेगी. परिजनों और गांववालों ने घटना के बाद मंदिर को घेर लिया है और किसी भी अधिकारी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें