📅 Wednesday, 23 September 2026 | 05:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,720 🥈 चांदी (1kg): ₹253,700 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना का हुआ ऐलान : महिलाओं के खाते में आएगी 10 मार्च को राशि

📅 08 March 2024, 01:15 AM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महतारी वंदन योजना का हुआ ऐलान : महिलाओं के खाते में आएगी 10 मार्च को राशि
महतारी वंदन योजना का हुआ ऐलान : महिलाओं के खाते में आएगी 10 मार्च को राशि

रायपुर :

साय सरकार ने योजना महतारी वंदन योजना की राशि वितरित करने की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. अब 10 मार्च को महिलाओं के खाते में म​हतारी वंदन योजना की राशि वितरित ​की जाएगी. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री साय के कार्यालय के ऑफिशियल एक्स हेंडल से साझा की गई हैं. बता दें कि इससे पहले सरकार ने 7 मार्च को राशि देने का ऐलान किया था, लेकिन इसमें बदलाव किया गया है.

बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को राशि वितरण कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए सरकार ने इस योजना का सृजन किया है. इस योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं के खाते में प्रति माह एक हजार रूपये की राशि भेजी जाएगी.

गौरतलब है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश भर से 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन किया था. जिसमें दावा आपत्ति के बाद 70 लाख 14 हजार 501 आवेदनों को स्वीकृत कर लिया गया है.

CMO का एक्स पोस्ट :

महतारी वंदन योजना की राशि 10 मार्च 2024 को की जाएगी हस्तांतरित

प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ।#महतारी_वंदन_सशक्त_जीवन#महतारी_वंदन_योजना pic.twitter.com/LokqrAcnDm

— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 7, 2024

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें